फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: बॉलिंग शुरू करते ही बैटिंग भूले बेन स्टोक्स, दो साल से नहीं लगाया शतक, लाबुशेन से भी फिसड्डी निकले

Mon, 23 Jun 2025 12:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

हेडिंग्ले में पहली पारी में वह 20 रन ही बना पाए। स्टोक्स पिछले कुछ वर्षों में उस तरह की बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं, जैसी कि उनसे उम्मीद की गई।  उन्हें टेस्ट शतक लगाए हुए लगभग दो साल बीत चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 3
स्टोक्स - फोटो : ANI
भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में जारी टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम को छह रन की बढ़त हासिल थी और इस लिहाज से कुल बढ़त 96 रन की हो चुकी है। अगर कुछ न छूटे होते तो भारत इंग्लैंड की पारी जल्दी ही समेट देता। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने शतक जड़ा तो वहीं हैरी ब्रूक ने 99 रन की पारी खेली। हालांकि, कप्तान बेन स्टोक्स का बल्ला पिछले काफी समय से खामोश है।

हेडिंग्ले में पहली पारी में वह 20 रन ही बना पाए। स्टोक्स पिछले कुछ वर्षों में उस तरह की बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैं, जैसी कि उनसे उम्मीद की गई थी। अब तो ऑपरेशन और रिहैब के बाद उन्होंने फिर से गेंदबाजी भी शुरू कर दी है। पिछले कुछ वर्षों में वह सिर्फ बतौर बल्लेबाज टीम में रहे, लेकिन फिर भी उन्हें टेस्ट शतक लगाए हुए लगभग दो साल बीत चुके हैं। बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा पारियों के मामले में स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन को भी फुस्स साबित कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 3
स्टोक्स - फोटो : ANI
दरअसल, साल 2024 साल से बिना शतक लगाए टेस्ट में सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों में स्टोक्स शीर्ष पर हैं। इस दौरान उन्होंने 25 पारियां खेली हैं और 27.43 की औसत से 631 रन बनाए हैं। इनमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। लाबुशेन और न्यूजीलैंड के टॉम लाथम ने इस दौरान बिना शतक लगाए 24-24 पारियां खेली हैं। लाबुशेन ने 24 पारियों में 26.71 की औसत से 561 रन और लाथम ने 24 पारियों में 26.37 की औसत से 633 रन बनाए।

लाबुशेन ने छह अर्धशतक और लाथम ने चार अर्धशतक लगाए। लाबुशेन को तो ऑस्ट्रेलियाई टीम से ड्रॉप तक कर दिया गया है। वहीं, स्टोक्स ने टेस्ट में पिछला शतक जून 2023 में लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने 155 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से वह तीन अंकों का आंकड़ा हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं। इस अवधि में यानी साल 2024 से बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ 11 पारियों में बल्लेबाजी की है और केवल एक अर्धशतक बनाया है।

2024 से अब तक टेस्ट में बिना शतक के सबसे अधिक पारियां
खिलाड़ी पारियां रन औसत अर्धशतक
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) 25 631 27.43 5
मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) 24 561 26.71 6
टॉम लैथम (न्यूजीलैंड) 24 633 26.37 4
दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका) 23 591 26.86 5
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
स्टोक्स - फोटो : ANI
स्टोक्स बीच में चोट से भी परेशान रहे। कई बार उनका ऑपरेशन हुआ और रिहैब से गुजरना पड़ा। इस दौरान वह बतौर बल्लेबाज खेलते रहे। इसके बावजूद उनकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। हालांकि, गेंदबाजी में स्टोक्स का प्रदर्शन अच्छा रहा है। साल 2024 से स्टोक्स ने टेस्ट में सिर्फ 10 मैचों में गेंदबाजी की है और अब तक 20 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि स्टोक्स का बल्ला चले ताकी उनकी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण में फाइनल में जगह बना पाए। हेडिंग्ले टेस्ट की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 471 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर सिमट गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें