गिल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मेरे विचार से टेस्ट क्रिकेट जैसा है वैसा ही रहना चाहिए क्योंकि यह सबसे फायदेमंद और संतोषजनक प्रारूप है। इसमें जीत हासिल करने के लिए आपको सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।'
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने आईसीसी को टेस्ट क्रिकेट से छेड़छाड़ नहीं करने की सलाह दी है। भारतीय टीम ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में छह रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इसके बाद गिल ने इस प्रारूप पर बात की। दरअसल, फ्रेंचाइजी क्रिकेट और टी20 लीग के आने के बाद से टेस्ट क्रिकेट पर खतरे की बात की जा रही है, लेकिन भारत-इंग्लैंड सीरीज के पांचों मैच पांचवें दिन तक चले और रोमांचक बने रहे। गिल ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर टेस्ट मैच चार दिवसीय होते तो इस सीरीज के चार मैच ड्रॉ पर समाप्त होते।
विज्ञापन
2 of 9
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
- फोटो : PTI
गिल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मेरे विचार से टेस्ट क्रिकेट जैसा है वैसा ही रहना चाहिए क्योंकि यह सबसे फायदेमंद और संतोषजनक प्रारूप है। इसमें जीत हासिल करने के लिए आपको सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और इस प्रारूप की सबसे अच्छी बात यह है कि यह आपको हमेशा दूसरा मौका देता है, जो किसी अन्य प्रारूप में संभव नहीं है। आप अगर कड़ी मेहनत और सही दिशा में काम करते रहेंगे तो आपके पास हमेशा दूसरा मौका होगा। मुझे नहीं लगता कि इस प्रारूप में कोई बदलाव किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
3 of 9
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
- फोटो : PTI
कंधे की चोट के कारण वह ओवल टेस्ट नहीं खेल पाए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि इस सीरीज का हिस्सा बनना खास था। उन्होंने इस भारत और इंग्लैंड की प्रतिद्वंद्विता की एशेज से तुलना करने से जुड़े सवाल पर कहा, 'मुझे लगता है कि भारत और इंग्लैंड के बीच हमेशा से एक बहुत बड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है। इसमें सिर्फ एशेज जैसा नाम जुड़ा हुआ नहीं है, लेकिन यह सीरीज हमेशा से बड़ी रही है। मुझे नहीं लगता कि यह बदलेगा।'
4 of 9
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
- फोटो : PTI
स्टोक्स ने कहा, 'इसका हिस्सा बनना काफी खास रहा है। हर मैच में उतार-चढ़ाव और रोमांच बना रहा। कभी भारत का पलड़ा भारी रहा, तो कभी हमारा।' इस सीरीज ने स्टोक्स को 2023 में घरेलू मैदान पर हुई एशेज की याद दिला दी। उन्होंने कहा, 'इस सीरीज का हिस्सा बनना और इस तरह के पांच मैचों का अनुभव करना बहुत खास रहा है। 2023 में एशेज के दौरान भी हम ऐसी ही स्थिति में थे जब हमें यहां आकर मैच जीतना था। वह भी एक खास सीरीज थी जिसका मैं हिस्सा था।'
विज्ञापन
5 of 9
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
- फोटो : PTI
गिल ने यह भी कहा कि जो जुझारूपन भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया है, वही उनकी टीम की पहचान है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ी की अनुपस्थिति में गिल और उनकी टीम के लिए यह एक बड़ी सीरीज थी। यहां तक कि जसप्रीत बुमराह भी सभी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे जिससे टीम को हर मैच में गेंदबाजी संयोजन बदलना पड़ा।
विज्ञापन
6 of 9
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
- फोटो : PTI
ओवल टेस्ट के चौथे दिन तक इंग्लैंड का पलड़ा भारी लग रहा था। हैरी ब्रुक और जो रूट के शतक ने इंग्लैंड को रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करने की ओर अग्रसर रखा, लेकिन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने मेहमान टीम को जोरदार वापसी दिलाई। सोमवार की सुबह भी हालात भारत के पक्ष में नहीं थे, लेकिन गिल एंड कंपनी एक शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रही और सीरीज बराबर कर ली।
विज्ञापन
7 of 9
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
- फोटो : PTI
गिल ने कहा, 'सोमवार सुबह हमने जो किया उससे पता चलता है कि यह टीम क्या है। 70 के आसपास रन, सात विकेट हाथ में (चौथे दिन)। ब्रुक और रूट जिस तरह से खेल रहे थे दुनिया की अधिकतर टीमें खुद को मौका नहीं देतीं। लेकिन इस टीम का मानना है कि जब भी हमें कोई मौका मिलता है जो हम उस पर आगे बढ़ते हैं। और ब्रुक के आउट होने के बाद हम यही बात कर रहे थे और फिर हमें बेथेल का शुरुआती विकेट मिल गया, यह हमारा मौका था, आइए उन पर दबाव बनाने की कोशिश करें।'
8 of 9
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
- फोटो : PTI
भारतीय कप्तान ने कहा, 'लेकिन जब आपके पास सिराज जैसा गेंदबाज हो तो कप्तान के तौर पर आपका काम बहुत आसान हो जाता है। आप बस मैदान पर खड़े होते हैं और आप बस उनकी गेंदबाजी की सराहना करना चाहते हैं।' इस सीरीज से गिल एक बल्लेबाज और कप्तान के रूप में भी निखरे। उन्होंने कहा, 'ऐसे कई पल आते हैं जब आपको लगता है कि यह सफर सार्थक है, वह पल जो हमने सुबह देखा था। कई उतार-चढ़ाव आए और यह अपेक्षित भी है, खासकर खेलों में।'
उन्होंने कहा, 'जाहिर है कि हर मैच या हर बार जब आप बल्लेबाजी करने जाते हैं तो आप अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, आप शतक बनाना चाहते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से खेल या जीवन ऐसे नहीं चलता। आपको जीवन के उतार-चढ़ाव से पार पाना चाहिए और हर समय संतुलित रहने की कोशिश करनी चाहिए।'