फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'पंत की जितनी भी तारीफ करूं, कम', कोच गंभीर बोले- उनकी पारी को आने वाली पीढ़ियां नहीं भूल पाएंगी

Mon, 28 Jul 2025 01:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

मैनचेस्टर में भारत की पहली पारी में 358 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 669 रन बनाए थे। पंत ने पैर की अंगुली टूट जाने के बावजूद 54 रन बनाए। दूसरी पारी में पंत को बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि जडेजा और सुंदर ने भारत को मुश्किल से निकाल लिया।
विज्ञापन
1 of 4
गंभीर और पंत - फोटो : ANI/PTI
शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के शतकों की बदौलत भारत ने मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट को ड्रॉ करा लिया। हालांकि, इसकी नींव पहली पारी में ऋषभ पंत ने रखी थी। वह पैर की टूटी अंगुली के साथ बल्लेबाजी के लिए आए थे और अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौटे थे। उनके जज्बे को हर किसी ने सलाम किया था। इसने टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों को प्रेरित किया। अब इस पर मुख्य कोच गौतम गंभीर का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पंत की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम होगी। गंभीर ने कहा कि उनकी पारी को आने वाली पीढ़ियां नहीं भूल पाएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
मैनचेस्टर में भारत की पहली पारी में 358 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 669 रन बनाए थे। पंत ने 54 रन बनाए थे। भारत ने अपनी दूसरी पारी 311 रन पिछड़ने के बावजूद दूसरी पारी में जुझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 143 ओवर में चार विकेट पर 425 रन बनाए। टीम ने बिना कोई रन बनाए दो विकेट गंवाने के बावजूद कप्तान गिल की अगुवाई में शानदार बल्लेबाजी की। गिल ने 103 रन बनाने के अलावा लोकेश राहुल (90 ) के साथ 188 रन की साझेदारी से मैच में भारत की वापसी कराई जिसके बाद जडेजा (107 नाबाद) और सुंदर (101 नाबाद) ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को सफलता से दूर रखा।
विज्ञापन

3 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
दूसरी पारी में पंत को बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि जडेजा और सुंदर ने भारत को मुश्किल से निकाल लिया। गंभीर ने कहा, 'पंत अब बाकी बचे एक मैच से बाहर हो चुके हैं। और एक बात जो मैं कहना चाहता हूं, वह यह है कि पंत का साहस और उन्होंने देश के लिए जो किया है, वह इस टीम के चरित्र को दिखाता है और इसी पर टीम की नींव रखी जाएगी। टूटे पैर के साथ बल्लेबाजी करना...पंत की जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है। पहले बहुत कम लोगों ने ऐसा किया है। सबसे खास बात, पंत ने खुद ही कहा था कि वह बल्लेबाजी के लिए जाएंगे और इसलिए मैं उनकी इतनी तारीफ कर रहा हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
गंभीर और पंत - फोटो : ANI
गंभीर ने कहा कि पंत की पारी को आने वाली पीढ़ियां कभी नहीं भूल पाएंगी। मुख्य कोच ने कहा, 'मैं यहां बैठकर घंटों इस बारे में बात कर सकता हूं। मुझे लगता है कि आने वाली पीढ़ियां इस बारे में बात करेंगी। आने वाली पीढ़ियों को इस बारे में बात करनी चाहिए कि कोई ऐसा भी है जिसने टूटे पैर के साथ बल्लेबाजी की है। जिस तरह की फॉर्म में वह थे, उसे देखते हुए यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन फिर भी, वह टेस्ट टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। मुझे उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे और जल्दी वापसी करेंगे और हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें