फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: स्टोक्स सोबर्स-कैलिस की सूची में शामिल, बतौर कप्तान एक मैच में शतक और फाइफर लेने वाले पहले अंग्रेज

Sat, 26 Jul 2025 04:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

बतौर खिलाड़ी एक ही टेस्ट में शतक और फाइफर की उपलब्धि हासिल करने वाले वह इंग्लैंड के चौथे क्रिकेटर बने। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 669 रन बनाए और भारत पर 311 रन की बढ़त हासिल की।
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट - फोटो : ANI/PTI
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए मैनचेस्टर टेस्ट अब तक शानदार रहा है। उन्होंने मैच के चौथे दिन शतक लगाकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। पारी के 146वें ओवर में स्टोक्स ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर चौका लगाकर टेस्ट करियर का 14वां शतक पूरा किया। जो रूट के बाद इस टेस्ट में वह शतक लगाने वाले दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी रहे। स्टोक्स ने 164 गेंद में शतक पूरा किया। इस दौरान उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर भी जाना पड़ा। वोक्स के आउट होने पर वह मैदान पर आए और बेहतरीन शतक पूरा किया।

इससे पहले भारत की पहली पारी के दौरान उन्होंने पांच विकेट भी लिए थे। स्टोक्स महान सर गैरी सोबर्स और जैक कैलिस की सूची में शामिल हो गए। वहीं, बतौर कप्तान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जो आज तक कोई और अंग्रेज खिलाड़ी नहीं कर पाया था। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 669। भारत की पहली पारी 358 रन पर समाप्त हुई थी। ऐसे में इंग्लैंड को 311 रन की बढ़त मिली। स्टोक्स ने 198 गेंद में 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 141 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

2 of 4
स्टोक्स - फोटो : PTI
स्टोक्स के नाम एक ही टेस्ट में फाइफर और शतक
स्टोक्स बतौर कप्तान एक ही टेस्ट में फाइफर और शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले और ओवरऑल पांचवें खिलाड़ी बने। उनसे पहले वेस्टइंडीज के डेनिस एटकिंसन और गैरी सोबर्स, पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद और इमरान खान ने ऐसा किया था। वहीं, बतौर खिलाड़ी एक ही टेस्ट में शतक और फाइफर की उपलब्धि हासिल करने वाले वह इंग्लैंड के चौथे क्रिकेटर बने। उनसे पहले इयान बॉथम ने ऐसा पांच बार, जबकि टोनी ग्रेग और गस एटकिंसन ने एक-एक बार यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन

3 of 4
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट - फोटो : ANI/PTI
स्टोक्स सोबर्स-कैलिस की खास सूची में शामिल
इतना ही नहीं स्टोक्स ने टेस्ट में 7000 रन भी पूरे कर लिए। वह टेस्ट इतिहास में 7000+ रन बनाने वाले और 200+ विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले ऐसा सर गैरी सोबर्स और जैक कैलिस ने किया था। स्टोक्स ने तीन खिलाड़ियों के साथ भी अहम साझेदारियां निभाईं। उन्होंने जो रूट के साथ पांचवें विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद लियाम डॉसन के साथ आठवें विकेट के लिए 35 रन और फिर ब्रायडन कार्स के साथ भी लंबी साझेदारी निभाई।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट - फोटो : ANI/PTI
इंग्लैंड ने 650+ रन बनाकर रचा इतिहास
भारत के खिलाफ किसी टीम ने 2014 के बाद पहली बार टेस्ट की एक पारी में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले 2014 में वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड ने ऐसा किया था। तब ब्रैंडन मैकुलम ने 302 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड ने 669 रन बनाए और यह मैनचेस्टर में एक पारी में इंग्लैंड का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 1934 में यहां 627 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में टेस्ट में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस मामले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में आठ विकेट पर 656 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें