फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga: ईरान-इस्राइल युद्ध में कूदा अमेरिका, क्या सच होने जा रही बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी?

Mon, 23 Jun 2025 11:36 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Baba Vanga 3rd World War Prediction: ईरान पर अमेरिका की हमले के बाद तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका बढ़ गई है। इन सबके बीच बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणी वायरल हो गई है, जिसमें उन्होंने साल 2025 में तीसरा विश्वयुद्ध होने की बात कही है। 
विज्ञापन
1 of 5
ईरान-इस्राइल युद्ध में कूदा अमेरिका, क्या सच होने जा रही बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी? - फोटो : Adobe Stock
Baba Vanga 3rd World War Prediction: इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध में अब अमेरिका भी खुलकर शामिल हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की तीन बड़ी परमाणु साइट्स फोर्डो, नतांज और इस्फहान हमला किया है, जो पूरी तरह सफल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि लड़ाकू विमानों ने फोर्डो को मुख्य रूप से निशाना बनाकर बमबारी की और अब सभी विमान सुरक्षित लौट चुके हैं। उन्होंने इस हमले को अमेरिका की सैन्य ताकत की मिसाल बताया और कहा कि अब शांति का समय है। अमेरिका के हमल से ईरान आगबबूला हो गया है। 

मिडिल ईस्ट में युद्ध के भयानक रूप लेने का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी हमले के बाद कई देश भड़क गए हैं। इन देशों में रूस, चीन, उत्तर कोरिया जैसे देश शामिल हैं। इन देशों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इस्राइल-ईरान के युद्ध में अमेरिका के शामिल होने पर हालत और बिगड़ेंगे। ईरान पर अमेरिका की हमले के बाद तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका बढ़ गई है। इन सबके बीच बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणी वायरल हो गई है, जिसमें उन्होंने साल 2025 में तीसरा विश्वयुद्ध होने की बात कही है। 
विज्ञापन

2 of 5
ईरान-इस्राइल युद्ध में कूदा अमेरिका, क्या सच होने जा रही बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि दुनिया का अंत 2025 में शुरू होगा। उनकी एक भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष छिड़ेगा, जिससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी होगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
ईरान-इस्राइल युद्ध में कूदा अमेरिका, क्या सच होने जा रही बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा ने कहा है कि साल 2025 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू होगा। इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध में अमेरिका के शामिल होने और ईरान के  के साथ दो महाशक्तियां रूस और चीन के बाद लोगों को बाबा की तीसरे विश्व युद्ध की भविष्य के सच होने का डर सता रहा है। अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है, तो दुनिया में भयानक तबाही मचेगी।  

Israel-Iran War: क्या इस 16 साल की लड़की का ईरान को लगा श्राप? मासूम की कहानी जानकर आखों में आ जाएंगे आंसू  



 

4 of 5
ईरान-इस्राइल युद्ध में कूदा अमेरिका, क्या सच होने जा रही बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा के भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2025 में दुनिया के विनाश की शुरुआत होगी। उनका दावा था कि साल 2025 में बड़ी आपदाएं आएंगी। साल 2025 में यूरोप में बड़ा संघर्ष शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा और तीसरे विश्वयुद्ध की नींव रखेगा। 

Baba Vanga: 15 दिन बाद आने वाली है बड़ी तबाही! जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डरी दुनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईरान-इस्राइल युद्ध में कूदा अमेरिका, क्या सच होने जा रही बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2025-2026 के बीच धरती हिलेगी। लोगों को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ेगा और भूकंप से विनाश की स्थिति दिख सकती है। बाबा वेंगा ने भयानक भूकंप और एक बड़े सैन्य संघर्ष की भविष्यवाणी की थी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2025 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें