फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: आकाश की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके स्टोक्स, कहा- जिस गेंद पर उन्होंने ब्रूक को आउट किया...

Mon, 07 Jul 2025 03:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन

सार

इंग्लैंड और इस सीरीज में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे आकाश दीप ने 10 विकेट लेकर भारत की 336 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत की इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में यह पहली जीत है।
विज्ञापन
1 of 5
स्टोक्स और आकाश दीप - फोटो : ANI
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने स्वीकार किया कि भारत ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में खेल के हर विभाग में उनकी टीम से बेहतर प्रदर्शन किया। स्टोक्स ने साथ ही तेज गेंदबाज आकाशदीप को अविश्वसनीय गेंदबाज बताया और उनके कौशल की तारीफ की। स्टोक्स ने कहा कि आकाश दीप की गेंदबाजी ने ही मैच में निर्णायक अंतर पैदा किया।
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय टीम - फोटो : ANI
आकाश ने मैच में 10 विकेट लिए
इंग्लैंड और इस सीरीज में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे आकाश दीप ने 10 विकेट (पहली पारी में चार और दूसरी पारी में छह विकेट) लेकर भारत की 336 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत की इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में यह पहली जीत है। पांच मैच की सीरीज अब 1-1 से बराबर है। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
आकाश दीप-केएल राहुल - फोटो : ANI
'आकाश ने दरार का अच्छा फायदा उठाया'
स्टोक्स ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे लगता है कि आकाश ने चौथे दिन और पांचवें दिन की सुबह पिच पर पड़ी दरार का अच्छा इस्तेमाल किया। लगातार कोण बदलने और उसका बेहतरीन उपयोग करने की उनकी क्षमता अद्भुत है। वह काफी सटीक गेंदबाज हैं। वह पिच पर मौजूद दरार पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। पांचवें दिन हैरी ब्रूक जिस गेंद पर आउट हुए, उस पर कोई भी बल्लेबाज कुछ नहीं कर सकता था।'

4 of 5
आकाश दीप - फोटो : BCCI
'आकाश ने जिस तरह से क्रीज पर कोण बदला...'
उन्होंने कहा, 'जब जेमी स्मिथ ने शुरुआत में कुछ रन बनाए, तब मैं दूसरे छोर पर खड़ा था। गेंद एक फुट की दूरी पर थी। आकाश ने जिस तरह से क्रीज पर कोण बदलते हुए भी उस क्षेत्र में गेंदबाजी की, इससे उनके अविश्वसनीय कौशल का पता चलता है।' स्टोक्स की अगुआई वाली टीम ड्रॉ में विश्वास नहीं करती, लेकिन कप्तान ने कहा कि लक्ष्य पहुंच से बाहर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैकुलम और स्टोक्स - फोटो : ANI
स्टोक्स ने बताया कब बदला मैच का रुख
उन्होंने कहा, '300 या इससे अधिक रन से हारना सच में बहुत बड़ा अंतर है। जब हम बल्लेबाजी करने उतरे तो हमें पता था कि हमारे सामने क्या चुनौती है, लेकिन चौथे दिन तीन विकेट और पांचवें दिन दो विकेट जल्दी खोने से सब कुछ बदल गया।' स्टोक्स ने स्वीकार किया कि भारत ने खेल के हर विभाग में उनसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, 'इस सप्ताह भारत ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया और इंग्लैंड से बेहतर रहे। चाहे वह बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी। पहले टेस्ट में हमने ऐसा किया था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें