भारतीय टीम
- फोटो : BCCI Twitter
वहीं, फैंस ने हैरी ब्रूक के 'कोई भी स्कोर चेज कर लेंगे' वाले बयान पर भी निशाना साधा। एक ने आकाश दीप की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'क्या बोलता था ब्रूक, कुछ भी चेज कर लेंगे? अब हम बोलते हैं, हिम्मत है तो चेज करके दिखा।' एक ने शुभमन गिल की हंसते हुए तस्वीर साझा की और लिखा, 'टूटा है एजबेस्टन का घमंड।' इस तस्वीर में शुभमन के कैप्शन में लिखा है, 'इंग्लैंड वाले एजबेस्टन को किला कहते थे!' एक ने लिखा, 'एजबेस्टन में जेमी स्मिथ को छोड़कर बाकी बल्लेबाजों के लिए पिच ऊबड़ खाबड़ थी।' वहीं, फैंस ने सिराज के कैच को भी सराहा। एक ने लिखा, 'भाई तो ऐसे दिखा रहा है, जैसे कुछ हुआ ही न हो और उसके लिए ऐसे कैच आम बात हों।' वहीं, एक ने लिखा, 'सर विवियन सिराज से जोंटी रोड्स सिराज।' एक फैन ने लिखा, 'पहली पारी में आकाश ने सिराज से कहा था कि आप आखिरी विकेट लें और मेरे पहले फाइफर की चिंता न करें। किस्मत में होगा तो आ जाएगा। अब उन्होंने दूसरी पारी में खुद ही ऐसा कर दिखाया।'