इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 358 रन बनाए थे। पहली पारी में इंग्लैंड ने 10 विकेट पर 669 रन बनाए और 311 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 425 रन बनाए और मैच ड्रॉ पर समाप्त कर दिया।
शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ करा लिया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 358 रन बनाए थे। पहली पारी में इंग्लैंड ने 10 विकेट पर 669 रन बनाए और 311 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 425 रन बनाए और मैच ड्रॉ पर समाप्त कर दिया। इंग्लैंड अब भी पांच मैचों की इस सीरीज में 1-2 से आगे है। मौजूदा सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
केएल-गिल
- फोटो : PTI
केएल और गिल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
पांचवें दिन भारत की दूसरी पारी दो विकेट पर 174 के स्कोर से शुरू हुई। उस वक्त टीम इंडिया इंग्लैंड से 137 रन पीछे थी और क्रीज पर शुभमन गिल और केएल राहुल मौजूद थे। पहले सत्र में भारत को 188 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। बेन स्टोक्स ने केएल राहुल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह वह 230 गेंदों में 90 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए गिल के साथ 421 गेंदों में 188 रन की साझेदारी निभाई। इस तरह केएल राहुल और शुभमन गिल ने इंग्लैंड में किसी भी भारतीय जोड़ी द्वारा एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड संजय बांगर और राहुल द्रविड़ (405) के नाम था, जो उन्होंने 2002 में लीड्स में बनाया था।
विज्ञापन
3 of 11
शुभमन गिल
- फोटो : PTI
गिल ने शतक के साथ की ब्रैडमैन की बराबरी
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वाशिंगटन सुंदर ने शुभमन गिल के साथ 34 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान कप्तान गिल ने 238 गेंदों में 103 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके निकले। गिल ने 228 गेंदों में मौजूदा सीरीज में चौथा शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का नौवां सैकड़ा भी है। इसी के साथ गिल ने ब्रैडमैन की बराबरी कर ली। बतौर कप्तान किसी सीरीज में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड ब्रैडमैन के नाम दर्ज है। उन्होंने 1947 में भारत के खिलाफ चार शतक जड़े थे। गिल को आर्चर ने विकेटकीपर जैमी स्मिथ के हाथों कैच कराया।
4 of 11
सुंदर-जडेजा
- फोटो : PTI
सुंदर और जडेजा के बीच 200+ रन की नाबाद साझेदारी
इसके बाद वाशिंगटन सुंदर को रवींद्र जडेजा का साथ मिला। दोनों ने आखिरी दम तक भारत की पारी को संभाला और न सिर्फ भारत पर मंडराए पारी से हार के संकट को टाला बल्कि मैच ड्रॉ भी कराया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 334 गेंदों में 203 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस दौरान जडेजा ने 182 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक पूरा किया जबकि सुंदर ने 206 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। दोनों क्रमश: 107 और 101 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले भारत की दूसरी पारी में झटकों के साथ शुरुआत हुई थी। क्रिस वोक्स ने पारी की शुरुआत के साथ यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। दोनों बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। भारत की दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने दो विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
5 of 11
जैक क्राउली-बेन डकेट
- फोटो : PTI
669 पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड की टीम
इंग्लैंड की पहली पारी 669 रन पर सिमट गई। इस तरह मेजबानों ने भारत पर 311 रन की। मेइंग्लैंड के लिए पहली पारी में जो रूट और बेन स्टोक्स ने शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार विकेट झटके।जैक क्राउली और बेन डकेट ने इंग्लैंड को पहली पारी में शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई, जिसे रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने क्राउली को अपना शिकार बनाया। वह 113 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपने टेस्ट करियर का पहला मुकाबला खेल रहे बेन डकेट ने अंशुल कंबोज को पवेलियन की राह दिखाई। डकेट 13 चौके की मदद से 94 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, वह छह रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। दूसरे दिन का खेल 225/2 के स्कोर पर समाप्त हुआ। ओली पोप 42 गेंदों में 20 और जो रूट 27 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे और भारत 133 रन पीछे था।
विज्ञापन
6 of 11
ओली पोप-जो रूट
- फोटो : PTI
रूट-पोप के बीच हुई 144 रन की साझेदारी
तीसरे दिन पहले सत्र में रूट और पोप ने 135 रनों की साझेदारी की और 332 रन बनाए। इसके बाद दूसरे सत्र में भारत को दिन की पहली सफलता मिली। वाशिंगटन सुंदर ने ओली पोप को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। वह 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए जो रूट के साथ 231 गेंदों में 144 रनों की साझेदारी निभाई। इंग्लैंड को चौथा झटका वाशिंगटन सुंदर ने ही दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए।
विज्ञापन
7 of 11
जो रूट-बेन स्टोक्स
- फोटो : PTI
रूट और स्टोक्स की शतकीय पारियां
इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने जो रूट के साथ मोर्चा संभाला और भारत के 358 रन की बराबरी कर ली। इस दौरान जो रूट ने 178 गेंदों में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 38वां शतक पूरा किया। वह 248 गेंदों में 150 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया। रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के नाम इस प्रारूप में 13378 रन दर्ज हैं। रूट ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है। उनके नाम 13379* रन दर्ज हो गए हैं। लाल गेंद प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 329 पारियों में 15921 रन बनाए। इंग्लैंड की पारी के दौरान बेन स्टोक्स रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। उन्हें बाएं पैर में क्रैम्प की शिकायत हुई, लेकिन कुछ समय बाद वह मैदान पर लौट आए। वह 198 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्के की मदद से 141 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा क्रिस वोक्स ने चार, ब्रायडन कार्स ने 47 और जोफ्रा आर्चर ने दो* रन बनाए। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर को दो-दो विकेट मिले। वहीं, अंशुल कंबोज और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।
8 of 11
यशस्वी-राहुल
- फोटो : PTI
भारत की पहली पारी, यशस्वी-राहुल ने दिलाई अच्छी शुरुआत
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने भारत को पहली पारी में अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले सत्र में इंग्लैंड के गेंदबाजों पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने वापसी की और भारत को पहला झटका दिया। क्रिस वोक्स ने केएल राहुल को जैक क्राउली के हाथों कैच कराया। वह 98 गेंदों में चार चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले लियाम डॉसन ने यशस्वी जायसवाल को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। वह 107 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 12वां पचासा 96 गेंदों में पूरा किया।
9 of 11
शुभमन गिल
- फोटो : PTI
गिल 12 रन बनाकर आउट
दूसरे सत्र में भारत ने तीन विकेट गंवाए। केएल और यशस्वी के अलावा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान शुभमन गिल भी आउट हो गए। उन्हें बेन स्टोक्स ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 12 रन बना पाए। तीसरे सत्र में ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने 72 रन जोड़े, लेकिन पंत चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए।
10 of 11
ऋषभ पंत
- फोटो : PTI
पंत ने अंगूठे में फ्रैक्चर के बावजूद की वापसी
शार्दुल के बाद बल्लेबाजी के लिए चोटिल ऋषभ पंत आए। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले के शुरुआती दिन पंत चोटिल हो गए थे। उस वक्त वह 37 के स्कोर पर थे और रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा। हालांकि, दूसरे दिन पंत की एक बार फिर मैदान पर वापसी हुई और उन्होंने 71 गेंदो में अपने टेस्ट करियर का 18वां पचासा पूरा किया। दर्द से कराहने के बावजूद पंत 75 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 54 रनों की शानदार पारी खेलने में कामयाब हुए। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में अंशुल कंबोज खाता भी नहीं खोल पाए जबकि बुमराह चार रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज पांच रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने 58, केएल राहुल ने 46, साई सुदर्शन ने 61 और शुभमन गिल ने 12 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने पांच, जोफ्रा आर्चर ने तीन और क्रिस वोक्स व लियाम डॉसन को एक-एक विकेट मिला।
सुदर्शन ने जड़ा करियर का पहला पचासा
पहले दिन जायसवाल के अलावा साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का पहला पचासा है। उन्हें भी स्टोक्स ने ही अपना शिकार बनाया। वह ब्रायडन कार्स के हाथों कैच आउट हुए। सुदर्शन ने इस दौरान 151 गेंदों में सात चौकों की मदद से 61 रन बनाए।