फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन-रात्रि टेस्ट में इन सितारों पर रहेगी नजर, टीम की जीत के लिए खेलनी होगी बड़ी पारी

Wed, 24 Feb 2021 10:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से अहमदाबाद के नए मोटेरा स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें फिलहाल सीरीज में एक-एक की बराबरी पर हैं और जीतने यहां जीतने पर बढ़त बना लेंगी। लेकिन नए स्टेडियम, नई पिच और नए माहौल दोनों के लिए जीत इतनी आसान नहीं होगी। एसजी की गुलाबी गेंद से होने वाले डे-नाइट टेस्ट में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। यहां जीतने के लिए लिए दोनों टीमों के मुख्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत मायने रखेगा। ऐसे में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिनपर रहेगी सभी की नजर।
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI
विराट कोहली :
भारतीय कप्तान और रनमशीन विराट कोहली ने  पिछले तीन टेस्ट मैचों में 50 से ज्यादा का स्कोर है और इस बार उनकी निगाह शतक बनाने पर होगी । पिछले साल उनके बल्ले से शतक नहीं निकला था। पिछला शतक उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट में ही बनाया था। 
विज्ञापन

3 of 7
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC
रविचंद्रन अश्विन :
टेस्ट में शीर्ष दस में शामिल एकमात्र भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस सीरीज में अभी तक चार पारियों में 17 विकेट लिए हैं। वह बल्ले से भी उपयोगी साबित हुए हैं। पिछले मैच में उन्होंने शतक भी लगाया। मोटेरा में पिच के टर्निंग होने की उम्मीद है। ऐसे में तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं।

4 of 7
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ट्विटर
चेतेश्वर पुजारा :
गुलाबी गेंद के ज्यादा स्विंग लेने की उम्मीद है। ऐसे में ठोस तकनीक वाले इस बल्लेबाज पर काफी दारोमदार रहेगा। पिछले दस टेस्ट मैचों में पुजारा ने सर्वाधिक 596 रन बनाए हैं जिसमें सात अर्द्धशतकीय पारियां हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
जो रूट - फोटो : पीटीआई
जो रूट :
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट शानदार फॉर्म में हैं। पिछले चार टेस्ट मैचों में उन्होंने तीन 150 से ज्यादा रन की पारियां खेली हैं। एशिया में स्पिन के खिलाफ उनकी औसत 57.25 की है। अगर इंग्लैंड को सीरीज में वापसी करनी है तो रूट को क्रीज पर जड़ें जमानी होंगी। 
विज्ञापन

6 of 7
जैक लीच - फोटो : ट्विटर @jackleach1991
जैक लीच :
युवा स्पिनर ने अभी तक 12 विकेट लिए हैं जो इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक हैं। पहली पारी के मुकाबले उनका दूसरी पारी में प्रदर्शन बेहतर रहता है। स्पिन की मददगार भारतीय पिचों पर उनका अंतिम एकादश चयन तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बेन स्टोक्स - फोटो : social media
बेन स्टोक्स :
दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में उनकी गिनती होती है। पहले टेस्ट में उन्होंने 82 रन की पारी खेली थी। लय में हों तो खास दिन मैच जिताऊ खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। सीरीज में गेंद से प्रभाव नहीं दिखाया है। गुलाबी गेंद से ज्यादा मौका मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें