फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने डिओगो जोटा को समर्पित किया विकेट, इस तरह दी स्वर्गीय फुटबॉलर को श्रद्धांजलि

Fri, 11 Jul 2025 07:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इस मुकाबले के दूसरे दिन सिराज ने इंग्लैंड को आठवां झटका जेमी स्मिथ के रूप में दिया। उन्होंने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 56 गेंदों में छह चौके की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने अपना यह विकेट कार दुर्घटना में मारे गए फुटबॉलर डिओगो जोटा को समर्पित किया।
विज्ञापन
1 of 4
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI
लिवरपूल से खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा की पिछले सप्ताह कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि, लॉर्ड्स में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 10 विकेट पर 387 रन बनाए। 
विज्ञापन

2 of 4
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI
सिराज ने दी डिओगो जोटा को श्रद्धांजलि
इस मुकाबले के दूसरे दिन सिराज ने इंग्लैंड को आठवां झटका जेमी स्मिथ के रूप में दिया। उन्होंने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 56 गेंदों में छह चौके की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने अपना यह विकेट कार दुर्घटना में मारे गए फुटबॉलर डिओगो जोटा को समर्पित किया। तेज गेंदबाज ने जोटा की 20 नंबर जर्सी का इशारा किया। इससे पहले रियल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर कायलियन एमबाप्पे ने भी डिओगो जोटा को श्रद्धांजलि दी थी। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
 
विज्ञापन

3 of 4
डिओगो जोटा - फोटो : Instagram
मौत से 10 दिन पहले हुई थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेन में डिओगो जोटा की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे के वक्त उनके साथ कार में उनके भाई आंद्रे भी मौजूद थे। आंद्र भी 26 वर्षीय फुटबॉलर हैं। यह दुखद घटना जोटा की शादी के 10 दिन बाद हुई है। उन्होंने 10 दिन पहले लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं रुटे कार्डोसो के साथ पोर्टो में शादी की थी।
विज्ञापन

4 of 4
डिओगो जोटा - फोटो : Instagram
टीम को दिलाया था नेशंस लीग कप
जोटा हाल ही में नेशंस लीग कप जीतने वाली पुर्तगाली टीम का हिस्सा रहे थे। पुर्तगाल की टीम ने फाइनल में स्पेन को हराकर खिताब जीता था। वह लिवरपूल फुटबॉल क्लब के साथ भी कई खिताब जीत चुके हैं। जोटा फुटबॉल के मैदान पर अपनी ड्रिब्लिंग स्किल्स, शानदार फिनिशिंग, तेज गति से डिफेंडर्स को छकाने के लिए जाने जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेन के जमोरा में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस हादसे में उनके भाई की भी जान चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें