Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो महाराष्ट्र में स्थित गुजरवाडी का टेबल पॉइंट का है। यह जगह महाराष्ट्र के पाटण से सडावाघापुर जाने वाले रास्ते पर स्थित है। यहां पर स्टंट के चक्कर में एक युवक कार सहित 300 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो को देखकर पता चलता है कि स्टंट करते समय चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार सीधे खाई में जाकर गिर गई। इस हादसे में कराड़ तालुका के साहिल अनिल जाधव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इलाज के लिए उनको सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्टंट करना पड़ा भारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहिल और उसके दोस्त टेबल पॉइंट परिसर में कार से स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कार का नियंत्रण खो दिया और वह सीधे 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। नीचे गिरने के बाद कार खाई में फंस गई।
Viral Video: इंसान को जिंदा निगल गया अजगर, पेट चीरकर निकाली गई लाश, पिता की चीखें सुनकर रो देंगे आप
पाटण से तीन से चार किलोमीटर दूर पाटण-सडावाघापुर मार्ग पर स्थित गुजरवाडी गांव के पास घाटी वाले रास्ते में एक जगह समतल जगह। इस जगह को 'टेबल पॉइंट' के नाम से जाना जाता है। इस स्थान के दोनों तरफ गहरी खाइयां हैं। उल्टा वॉटरफॉल देखने व फोटोशूट के लिए हर दिन कई पर्यटक यहां पहुंचते हैं।
Viral Video: भूतनी बनकर सड़क पर जा रहे बाइक वाले से मजाक कर रही थी लड़की, मांगी लिफ्ट, फिर अचानक हुआ ऐसा...
यहां पर नहीं है कोई सुरक्षा व्यवस्था
इस पॉइंट परिसर में कोई सुरक्षात्मक रेलिंग नहीं होने की वजह से यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए अत्यंत खतरनाक बन चुका है। इससे पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं।