फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेइंग XI: क्या तीसरे टी-20 में होगी रोहित की वापसी? ऐसी हो सकती है भारतीय एकादश

Tue, 16 Mar 2021 08:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें दोनों ही टीमों ने एक-एक मुकाबले जीते हैं और सीरीज पर बराबरी पर आ गई हैं। अब आज यानी मंगलवार को एक बार फिर से दोनों ही टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस दौरान एक बार फिर से सभी की नजर भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर होगी। टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछले दोनों मुकाबले में नहीं खेले हैं, अब जब सीरीज के आखिरी तीन मुकाबले बचे हैं तो इसे देखते हुए भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बार फिर से बदलाव की संभावना है। ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया की संभावित एकादश के बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
ओपनर्स:
पहले और दूसरे टी-20 में टीम प्रबंधन ने रोहित शर्मा को आराम दिया और दो अलग-अलग जोड़ियों को उतारा। पहले में शिखर धवन-केएल राहुल तो दूसरे में केएल राहुल और ईशान किशन ने टीम के लिए पारी की शुरुआत की। इसमें धवन और राहुल दोनों फेल हुए जबकि ईशान किशन ने मौके का फायदा उठाते हुए अर्धशतक जड़ा। अब तीसरे मुकाबले में रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है। ऐसे में राहुल को बाहर बैठना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 8
विराट कोहली - फोटो : social media
मध्यक्रम
कप्तान विराट कोहली ने दूसरे मैच में शानदार खेल दिखाया और अर्धशतकीय पारी के साथ फॉर्म में लौटे। वह इस बार भी मध्यक्रम की कमान संभालेंगे। उनके अलावा श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव का खेलना भी तय है।

4 of 8
हार्दिक पांड्या - फोटो : social media
ऑलराउंडर्स: 
टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के अलावा अब फिर से गेंदबाजी करने लगे हैं और दूसरे मुकाबले में उन्होंने चार ओवर का कोटा पूरा किया। ऐसे में यह टीम के लिए एक अच्छी बात है। उनका खेलना भी इस मैच में तय है। 
विज्ञापन

5 of 8
ऋषभ पंत - फोटो : twitter
विकेटकीपर:
ऋषभ पंत से टीम को जिस तरह के पारी की उम्मीद है, वह उसे पूरा कर रहे हैं और तेजी से रन बटोर रहे हैं। हालांकि टीम उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद जरूर करेगी। 
विज्ञापन

6 of 8
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : instagram@washisundar555
स्पिनर्स:
टीम इंडिया ने पहले मैच में तीन जबकि दूसरे मैच में दो स्पिनरों पर दांव खेला। दूसरे मैच में उसकी रणनीति सफल भी रही और स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की। हालांकि चहल दोनों मैचों में कुछ खास प्रभावी नहीं रहे और रन भी लुटाए। ऐसे में तीसरे मैच में उनकी जगह पर राहुल चाहर को मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन

7 of 8
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media
तेज गेंदबाज:
भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर ने अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है। दूसरे मैच में दोनों ही गेंदबाजों ने मिलकर तीन विकेट चटकाए और रनों पर भी लगाम लगाए रखा। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों का खेलना लगभग तय है।
विज्ञापन

8 of 8
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
संभावित एकादश:
ईशान किशन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, राहुल चाहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें