मौजूदा आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख सदस्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और उप कप्तान अक्षर पटेल को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। ऐसे में रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ओस की भूमिका को ध्यान में रखकर मंगलवार को यहां गीली गेंद से अभ्यास किया और ऐसी परिस्थितियों में मेजबान टीम दो स्पिनरों के साथ उतर सकती है।
विज्ञापन
2 of 8
भारतीय टीम ने किया अभ्यास
- फोटो : BCCI
ईडन गार्डन्स में साल के इस समय ओस एक स्थाई चिंता का विषय है। ओस के कारण गेंद को पकड़ना मुश्किल हो जाता है, इसलिए तीसरे स्पिनर को मैदान पर उतारना महंगा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 8
भारतीय टीम ने किया अभ्यास
- फोटो : BCCI
मौजूदा आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख सदस्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और उप कप्तान अक्षर पटेल को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। ऐसे में रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
4 of 8
भारतीय टीम ने किया अभ्यास
- फोटो : BCCI
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, अगर हमें पता है कि ओस पड़ने वाली है, तो आप गीली गेंद से तैयारी शुरू कर देते हैं। आप अभ्यास सत्र के दौरान गीली गेंद से गेंदबाजी करना शुरू कर देते हैं। आप गीली गेंद से क्षेत्ररक्षण करते हैं। तो ये चीजें हैं जो आपके नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
5 of 8
भारतीय टीम ने किया अभ्यास
- फोटो : BCCI
इस तरह की परिस्थितियों में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है जिन्होंने हाल के ऑस्ट्रेलिया दौरे में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके शामिल होने से भारत का बल्लेबाजी क्रम और मजबूत होगा।
विज्ञापन
6 of 8
भारतीय टीम ने किया अभ्यास
- फोटो : BCCI
इस तरह से देखा जाए तो भारत का बल्लेबाजी क्रम लगभग तय हो चुका है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे। उनके बाद तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह और अक्षर पटेल आएंगे।
विज्ञापन
7 of 8
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : BCCI
कोलकाता का ईडेन गार्डेंस कई ऐतिहासिक जीत का गवाह रहा है और टी20 में यह भारत के लिए लकी ग्राउंड है। भारत ने इस मैदान पर अबतक सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें छह में उसे जीत मिली है, जबकि एक मैच गंवाया है। दिलचस्प बात यह है कि भारत को इस मैदान पर एकमात्र टी20 हार इंग्लैंड से ही मिली है। इंग्लैंड ने 2011 में खेले गए मैच में भारत को हराया था। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम के पास अब इंग्लैंड को हराने का अवसर रहेगा।
पहले टी20 मुकाबले के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें इस प्रकार है... भारत की संभावित प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती। इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग-11: बेन डकेत, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक (उपकप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जैमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।