Planetary Parade 2025: अतंरिक्ष में अक्सर अद्भुत खगोलीय घटनाएं होती रहती हैं। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए आने वाले दिन बेहद खास होने वाले हैं। दरअसल, सात ग्रह एक लाइन में नजर आएंगे। इस दौरान सात ग्रह यानी शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, यूरेनस, बृहस्पति और मंगल आकाश में एक सीध में आएंगे। वैज्ञानिकों ने होने वाली इस खगोलीय घटना को दुर्लभ ग्रह संयोग बताया है। जनवरी-फरवरी के दौरान आसमान में आप इन ग्रहों रात्रि में नंगी आंखों से देख सकते हैं।
एक समय में कुछ ग्रहों का एक ही लाइन में होना असामान्य बात नहीं है, लेकिन जब सभी ग्रह एक सीध में आएंगे तो यह घटना जरूर दुर्लभ है। इस अद्भुत खगोलीय घटना को प्लैनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है। आइए जानते हैं कि आप कब और कैसे इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देख सकते हैं।