पहले वनडे मैच में इंग्लैड को 110 रन के अंदर आउट करके भारत ने 10 विकेट से मैच जीत लिया। टीम इंडिया की इस जीत के साथ ही कई रिकॉर्ड बने। रोहित शर्मा से लेकर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने भी कई कीर्तिमान बनाए।
इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 10 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई और कई रिकॉर्ड बनाए हैं। भारत के कई खिलाड़ियों ने भी खास रिकॉर्ड अपने नाम किए। कप्तान रोहित शर्मा से लेकर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। यहां हम इन सभी रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 20
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की टीम इस मैच में 110 रन के स्कोर पर आउट हुई। वनडे में यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर था। इससे पहले वनडे में भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे छोटा स्कोर 125 रन था। 15 अक्टूबर 2006 को जयपुर में इंग्लैंड की टीम ने यह स्कोर बनाया था।
विज्ञापन
3 of 20
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 19 रन देकर छह विकेट लिए और एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। बुमराह इंग्लैंड की धरती पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में आशीष नेहरा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 23 रन देकर छह विकेट लिए थे।
4 of 20
विकेट लेने के बाद बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह भारत के लिए वनडे में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे ऊपर स्टुअर्ट बिन्नी और अनिल कुंबले का नाम है। बिन्नी ने चार रन देकर छह विकेट और कुंबले ने 12 रन देकर छह विकेट लिए थे। हालांकि, बुमराह ने आशीष नेहरा के अलावा कुलदीप यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 25 रन देकर छह विकेट लिए थे।
विज्ञापन
5 of 20
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर किसी मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी करने के मामले में जसप्रीत बुमराह चौथे नंबर पर हैं। इस मामले में पाकिस्तान के वकार यूनिस पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 2001 में 36 रन देकर सात विकेट लिए थे। वहीं, विन्सटन डेविस ने 51 रन देकर सात विकेट और गैरी गिलमर ने 14 रन देकर छह विकेट लिए थे।
विज्ञापन
6 of 20
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट लिए। वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका था, जब पहले गेंदबाजी करते हुए सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। वहीं, 1983 विश्व कप फाइनल के बाद यह पहला मौका था, जब इंग्लैंड की धरती पर किसी वनडे मैच में सभी 10 विकेट भारत के तेज गेंदबाजों के नाम रहे।
विज्ञापन
7 of 20
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : सोशल मीडिया
वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह छठा मौका था, जब सभी 10 विकेट भारत के तेज गेंदबाजों ने लिए। इससे पहले 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के मैदान पर ऐसा हुआ था। वहीं, पहली बार 1983 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने यह कारनामा किया था।
8 of 20
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा और शिखर धवन ने इस मैच में 114 रन की नाबाद साझेदारी की। इन दोनों ने वनडे क्रिकेट में 18विं बार शतकीय साझेदारी की। इस मामले में यह जोड़ी रोहित और विराट की जोड़ी की बराबरी पर आ गई है। अब इनसे ऊपर दिलशान और संगकारा का नाम है, जिन्होंने 20 शतकीय साझेदारियां की थी। सचिन और गैंगुली ने सबसे ज्यादा 26 शतकीय साझेदारियां की हैं।
9 of 20
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में रोहित शर्मा ने पांच बेहतरीन छक्के लगाए और वनडे क्रिकेट में 250 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए। वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में उनसे ऊपर सनथ जयसूर्या (270 छक्के) क्रिस गेल (331 छक्के) और शाहिद अफरीदी (351 छक्के) का नाम है।
10 of 20
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
गेंद शेष रहते हुए विपक्षी टीम की जमीन पर यह वनडे में भारत की सबसे बड़ी जीत थी। भारत ने 188 गेंद रहते यह मैच जीत लिया। इससे पहले 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचूरियन में भारत 177 गेंद रहते जीता था।
11 of 20
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को पहली बार वनडे क्रिकेट में 10 विकेट से हराया। इससे पहले टीम इंडिया ने दो बार इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया था। 2014 में एजबेस्टन के मैदान पर भारत नौ विकेट से जीता था और 1986 में ओवल के मैदान पर भी नौ विकेट से जीत हासिल की थी।
12 of 20
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने वनडे में अपने पांच हजार रन पूरे किए। सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के बाद यह दूसरी जोड़ी है, जिसने वनडे में पांच हजार रन बनाए हैं।
13 of 20
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
शिखर और रोहित की जोड़ी चौथी सलामी जोड़ी है, जिसने वनडे में पांच हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इस मामले में सचिन और गांगुली (6609 रन) पहले, गिलक्रिस्ट और हेडन (5372 रन) दूसरे और हायेंस-ग्रींडगे (5150 रन) तीसरे स्थान पर हैं।
14 of 20
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद शमी ने इस मैच में वनडे क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे किए। उन्होंने 4071 गेंद में अपने 150वनडे विकटे पूरे कर लिए हैं। सबसे कम गेंद में 150 विकेट लेने के मामले में वो पांचवें स्थान पर हैं। इस मामले में मिशेल स्टार्क पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 3857 गेंदों में यह कारनामा किया था।
15 of 20
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
शमी ने सिर्फ 80 वनडे मैचों में 150 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने अजीत अगरकर को पीछे छोड़ा है और सबसे कम मैचों में 150 विकेट लेने वाले भारतीय बन गए हैं। अगरकर ने 97 मैचों में 150 विकेट लिए थे। शमी सबसे कम मैचों में 150 विकेट लेने के मामले में ओवरऑल तीसरे स्थान पर हैं। मिशेल स्टार्क इस मामले में भी नंबर एक हैं। उन्होंने 77 वनडे और शकलैन मुश्ताक ने 78 वनडे में यह उपलब्धि हासिल की थी।
16 of 20
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती 10 ओवर में ही चार विकेट हासिल कर लिए थे और ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले जवागल श्रीनाथ ने 2003 में श्रीलंका के खिलाफ ऐसा किया था, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने भी 2013 में श्रीलंका के खिलाफ ही ऐसा किया था।
17 of 20
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड ने इस मैच में सिर्फ 26 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। भारत के खिलाफ यह सबसे छोटा स्कोर था, जिसमें किसी टीम ने अपने आधे विकेट गंवाए। इससे पहले 1997 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 29 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे।
18 of 20
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरा मौका था, जब शुरुआती चार में से तीन बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुए। इससे पहले 2018 में एडिलेड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा हुआ था। खास बात यह है कि उस मैच में जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो और जो रूट शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे और इस मैच में भी जेसन रॉय, जो रूट और बेन स्टोक्स शून्य के स्कोर पर आउट हुए।
19 of 20
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित और धवन की जोड़ी तीसरी ऐसी जोड़ी बनी, जिसने एक ही मैदान पर चार बार शतकीय साझेदारी की है। धवन और रोहित द ओवल के मैदान पर चार बार शतकीय साझेदारी कर चुके हैं। वहीं, फखर जमान और इमाम उल हक बुलावायो के मैदान पर चार शतकीय साझेदारी कर चुके हैं। हैमिल्टन मसाकाद्जा और ब्रेंडन टेलर ने भी बुलावायो में चार बार शतकीय साझेदारी की है।
भारत ने वनडे क्रिकेट में सातवीं बार 10 विकेट के अंतर से जीत हासिल की। इससे पहले 2016 में भारत ने जिम्मबाब्वे को 10 विकेट से हराया था। पहली बार भारत ने 1975 में पूर्वी अफ्रीका को 10 विकेट से हराया था। इस मैच में इंग्लैंड की टीम पहली बार अपने घर में 10 विकेट से कोई वनडे मैच हारी। वहीं, 2011 के बाद इंग्लैंड पहली बार वनडे में 10 विकेट से हारा है।