भारतीय क्रिकेट टीम में इस वक्त जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। हर खिलाड़ी मौके को भुनाने की पूरी कोशिश कर रहा। यही कारण है कि हर खिलाड़ी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की करना चाहता है। टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।