फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: चौथे दिन किस रणनीति के साथ उतरा था भारत? कानपुर में जीत के बाद अश्विन ने किया बड़ा खुलासा, जानें

Tue, 01 Oct 2024 05:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अश्विन ने कानपुर की पिच को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा- आप पुरानी गेंद की तुलना में नई गेंद से ज्यादा पकड़ पाते हैं। आप जितना ज्यादा ओवरस्पिन डालेंगे, इस पिच पर यह उतना ही मुश्किल होगा क्योंकि गेंद सतह से बाहर नहीं जाती।
विज्ञापन
1 of 3
भारतीय टीम - फोटो : @JayShah
भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट सात विकेट से जीत लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया। ग्रीन पार्क में खेले गए मुकाबले के बाद टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया कि कैसे रोहित शर्मा की रणनीति ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट में भारत की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन

2 of 3
जडेजा-अश्विन - फोटो : BCCI
भारत ने अश्विन, जडेजा और बुमराह के दमदार प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश को हराकार रिकॉर्ड 18वीं घरेलू सीरीज जीती। इस सीरीज में 11 विकेट और 112 रन बनाने के लिए महान स्पिनर अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। कानपुर टेस्ट के बाद उन्होंने इस जीत के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा- यह गेम जीतना हमारे लिए महत्वपूर्ण था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के संदर्भ में यह हमारे लिए एक बड़ी जीत थी। जब हमने कल उन्हें आउट किया, तो यह लंच के कुछ समय बाद हुआ था। रोहित चाहते थे कि हमें उनके खिलाफ 80 ओवर फेंकने की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि भले ही हम 230 रन पर आउट हो जाएं, यह ठीक है। उन्होंने पहली गेंद पर जिस तरह से कदम रखा, उससे उन्होंने लय हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
अश्विन ने कानपुर की पिच को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा- आप पुरानी गेंद की तुलना में नई गेंद से ज्यादा पकड़ पाते हैं। आप जितना ज्यादा ओवरस्पिन डालेंगे, इस पिच पर यह उतना ही मुश्किल होगा क्योंकि गेंद सतह से बाहर नहीं जाती। मैं लय में आकर खुश हूं। दूसरे और तीसरे दिन बारिश के कारण 200 से ज्यादा ओवर का खेल बर्बाद होने के बावजूद भारत ने हाल के दिनों में अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ एक और घरेलू सीरीज जीत हासिल की बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी जगह भी बरकरार रखी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें