फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: एडिलेड में बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल, जानें BAN के खिलाफ मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम

Wed, 02 Nov 2022 08:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

Adelaide Oval Weather Forecast, India vs Bangladesh T20 World Cup 2022: मंगलवार को एडिलेड में भारी बारिश हुई, जिस वजह से भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोर मैच प्रैक्टिस की। भारत ने अब तक तीन मैच खेले हैं। इसमें से दो जीत और एक हार के साथ टीम के चार अंक हैं। टीम इंडिया फिलहाल ग्रुप-दो की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
1 of 9
ए़डिलेड में मंगलवार को भारी बारिश हुई। इस दौरान विराट प्रैक्टिस के लिए पहुंचते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-12 राउंड अब रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। ग्रुप-वन और ग्रुप-दो में अब तक कोई भी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी है। ग्रुप-2 में बुधवार को भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के नजरिये से महत्वपूर्ण है। हारने वाली टीम का सेमीफाइनल तक का रास्ता मुश्किल हो जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। एडिलेड ओवल में होने वाले इस मैच में बारिश के आसार हैं। यह मुकाबला बारिश से धुल भी सकता है।
विज्ञापन

2 of 9
एडिलेड ओवल - फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार को एडिलेड में भारी बारिश हुई, जिस वजह से भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोर मैच प्रैक्टिस की। भारत ने अब तक तीन मैच खेले हैं। इसमें से दो जीत और एक हार के साथ टीम के चार अंक हैं। टीम इंडिया फिलहाल ग्रुप-दो की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका के पांच अंक हैं। वहीं, बांग्लादेश की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि, बांग्लादेश का नेट रन रेट माइनस में है।
विज्ञापन

3 of 9
एडेलिड ओवल - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे तीन अंक लेकर चौथे और पाकिस्तान दो अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। नीदरलैंड की टीम लगभग बाहर हो चुकी है। बुधवार को होने वाला मैच भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, बारिश के खलल की संभावना है। ब्यूरो ऑफ मेटेरियोलॉजी (मौसम विभाग) ने शाम के समय 60 फीसद बारिश की संभावना जताई है। भारत और बांग्लादेश के बीच मैच स्थानीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे शुरू होगा। वहीं, भारतीय समयानुसार इसकी शुरुआत दोपहर डेढ़ बजे होगी।

4 of 9
राहुल बैटिंग प्रैक्टिस के लिए जाते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
स्थानीय मौसम विभाग ने बताया- आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है। खासतौर पर शाम के समय। मैच के दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बारिश की वजह से अगर मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक मिलेंगे। ऐसे में भारत को सेमीफाइल के लिए क्वालिफाई करने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच का इंतजार करना होगा। वह मुकाबला फिर टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला होगा। बांग्लादेश को अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ना है। 
विज्ञापन

5 of 9
टीम इंडिया ने इंडोर प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस वर्ल्ड कप में बारिश की वजह से कई टीमों को नुकसान उठाना पड़ा है। सुपर-12 राउंड में अब तक तीन मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं। वहीं, कई मैचों में डकवर्थ लुईस नियम का भी इस्तेमाल हुआ है। टीम इंडिया इन सभी को ध्यान में रखकर मैदान पर उतरेगी। मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोर प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। ओपनर केएल राहुल और विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक नेट्स में जमकर बल्लेबाजी करते दिखे।
विज्ञापन

6 of 9
नेट्स सेशन के दौरान कोहली से बात करते राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
खराब फॉर्म से गुजर रहे राहुल ने जमकर बल्लेबाजी की और कई बेहतरीन शॉट्स लगाए। बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने खुद थ्रो-डाउन कर राहुल को बैटिंग प्रैक्टिस कराई। वहीं, हेड कोच राहुल द्रविड़ उन्हें बल्लेबाजी करते देखते रहे और सीख देते रहे। इसके बाद केएल राहुल ने विराट कोहली से भी बैटिंग को लेकर बातचीत की और उनसे कुछ गुर सीखे। विराट कोहली ने भी इसके बाद बैटिंग प्रैक्टिस में हिस्सा लिया। अब तक तीन मैचों में राहुल खराब शॉट खेलकर आउट होते रहे हैं।

विज्ञापन

7 of 9
कोहली ने भी बैटिंग प्रैक्टिस की - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने तीन मैचों में एक बार भी दहाई का आंकड़ा नहीं छुआ है। वह चार, नौ और नौ रन की पारी समेत कुल 22 रन बना सके हैं। इस दौरान उनका औसत महज 7.3 का रहा है। इस साल केएल राहुल चोट और कोरोना की वजह से ज्यादा मैच नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने इस साल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं और इसमें 27.33 की औसत और 121.03 के स्ट्राइक रेट से 328 रन बनाए हैं। राहुल का बेस्ट स्कोर 62 रन का रहा है।

8 of 9
भारतीय टीम नेट्स सेशन के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कार्तिक ने भी नेट्स सेशन में हिस्सा लिया। कार्तिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में कमर में चोट लगा बैठे थे। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ उनके खेलने पर सस्पेंस था। हालांकि, नेट्स सेशन में कार्तिक फिट दिखे और अब माना जा रहा है कि वह खेलते दिखेंगे। हालांकि, इस पर आखिरी फैसला टीम मैनेजमेंट बुधवार को ही लेगा। कार्तिक ने काफी देर तक बल्लेबाजी की। इसके बाद उन्होंने विकेटकीपिंग की भी प्रैक्टिस की। उन्होंने स्थानीय स्पिनर्स की मदद से विकेटकीपिंग प्रैक्टिस की। एडिलेड में स्पिनर्स को मदद मिलती है।
विज्ञापन

9 of 9
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल भी बैटिंग प्रैक्टिस करते दिखे। थ्रो-डाउन एक्सपर्ट की मदद से अश्विन ने अच्छे शॉट्स लगाए। फिर उन्होंने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया। एडिलेड की पिच पर अश्विन और अक्षर पटेल बांग्लादेश के खिलाफ मैच में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। सूर्यकुमार यादव ने भी नेट्स सेशन में हिस्सा लिया। इस विश्व कप में भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 56 रन से हराया। तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से पांच विकेट से हार गई। वहीं, बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला तीन रन से जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें