फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN ODI: बांग्लादेश में सात साल बाद वनडे सीरीज खेलेगा भारत, पिछली बार टीम इंडिया को मिली थी शर्मनाक हार

Thu, 01 Dec 2022 07:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम इंडिया सात साल बाद बांग्लादेश में मेजबान टीम के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली थी। पिछला दौरा (2015) भारतीय टीम के लिए यादगार नहीं रहा था।
विज्ञापन
1 of 7
बांग्लादेश बनाम भारत - फोटो : अमर उजाला
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज चार दिसंबर से शुरू होगी। टीम इंडिया सात साल बाद बांग्लादेश में मेजबान टीम के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली थी। पिछला दौरा (2015) भारतीय टीम के लिए यादगार नहीं रहा था। तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम को हार मिली थी। बांग्लादेश ने तीन वनडे मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया था। भारत पहली बार वहां वनडे सीरीज हारा था।

कब-कब टीम इंडिया बांग्लादेश में वनडे सीरीज खेली?
विज्ञापन

2004 (भारत 2-1 से सीरीज जीता)

2 of 7
2004 में ट्रॉफी के साथ सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम सौरव गांगुली की कप्तानी में पहली बार बांग्लादेश में द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलने गई थी। तब तीन वनडे मैच खेले गए थे। टीम इंडिया चंटगाव में पहला मैच 11 रन से जीती थी। बांग्लादेश ने ढाका में वापसी की और दूसरा वनडे 15 रन से अपने नाम कर लिया। तीसरा और आखिरी मैच भी ढाका में खेला गया। भारत ने 91 रन से जीतकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

2007 (भारत 2-0 से जीता)

3 of 7
2007 में बांग्लादेश दौर पर मैच के दौरान भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी बार टीम इंडिया 2007 में बांग्लादेश में द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली। इस बार राहुल द्रविड़ कप्तान थे। भारत ने ढाका में खेले गए पहले दोनों मैचों में जीत हासिल की थी। उसने पहला वनडे पांच विकेट और दूसरा वनडे 46 रन से अपने नाम किया था। चटगांव में तीसरा मुकाबला रद्द हो गया था। इस तरह भारत 2-0 से सीरीज जीतने में सफल रहा था।

2014 (भारत 2-0 से जीता)

4 of 7
2014 में ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
सुरेश रैना की कप्तानी में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारतीय टीम 2014 में बांग्लादेश पहुंची। तीनों मुकाबलों में बारिश हुई। पहले दो वनडे में तो नतीजा सामने आया, लेकिन तीसरा मुकाबले में कोई नतीजा नहीं निकला। भारत ने ढाका में पहला वनडे डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर सात विकेट और दूसरा वनडे डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 47 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

2015 (बांग्लादेश 2-1 से जीता)

5 of 7
2015 में बांग्लादेश के दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार बांग्लादेश में वनडे सीरीज खेलने उतरी। तीनों मैच ढाका में हुए। मेजबान टीम ने पहला मैच 79 रन से अपने नाम कर लिया। दूसरा मैच वह डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर छह विकेट से जीत गया। भारत ने तीसरे मुकाबले में वापसी की। उसने 77 रन से जीत हासिल की, लेकिन तब देर हो चुकी थी। बांग्लादेश पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने में सफल रहा।
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड

6 of 7
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया द्विपक्षीय सीरीज के अलावा अन्य टूर्नामेंट में भी बांग्लादेश के खिलाफ उसके घर में खेली है। अब तक हुए 22 वनडे मैचों में भारतीय टीम 17 जीती है और चार हारी है। एक में नतीजा नहीं निकला है। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मैच हुए हैं। इनमें भारत 30 जीता है और पांच में उसे हार मिली है। एक में नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें