फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election: रवींद्र जडेजा से लेकर मंत्री-विधायक और शाही परिवार तक, तस्वीरों में देखिए पहले चरण का मतदान

Thu, 01 Dec 2022 06:43 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुजरात में पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। 19 जिलों में पड़ने वाली इन 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 15
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 59 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में लोगों का जोश देखने को मिला। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक बढ़चढ़कर वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं ने लोगों से वोट करने की अपील की थी। क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने अपनी पत्नी और भाजपा प्रत्याशी रिवाबा के साथ मतदान किया। राजकोट के राजशाही परिवार के सदस्यों ने भी वोट डाला। तस्वीरों में देखिए पहले चरण का गुजरात चुनाव... 
विज्ञापन

2 of 15
रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा ने वोट किया। - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा ने जामनगर में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट करने की अपील भी की। रिवाबा जामनगर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं। 
विज्ञापन

3 of 15
गुजरात के पूर्व सीएम विजय भाई रूपाणी ने वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता विजय भाई रूपाणी ने राजकोट में अपना वोट डाला। इससे पहले उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में लोगों से वोट देने की भी अपील की। 
 

4 of 15
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी नेता मनसुख मंडाविया ने वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी नेता मनसुख मंडाविया ने भावनगर के हनोल में वोट डाला। इसके पहले उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। मंडाविया ने कहा कि गुजरात में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। लोगों का विश्वास है।
विज्ञापन

5 of 15
केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश ने सूरत में अपना वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश ने सूरत में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, 'लोग राज्य में डबल इंजन वाली सरकार के लिए मतदान कर रहे हैं। हर समुदाय के लोग मतदान कर रहे हैं और हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।'
विज्ञापन

6 of 15
राजकोट के शाही परिवार के सदस्यों ने आज गुजरात चुनाव के पहले चरण में अपना वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला
राजकोट के शाही परिवार के सदस्यों ने आज गुजरात चुनाव के पहले चरण में अपना वोट डाला। शाही परिवार के सदस्य विंटेज कार से मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान मांधातासिंह जडेज ठाकोर साहब और कादंबरी देवी ने लोगों से भी वोट करने की अपील की। 
विज्ञापन

7 of 15
गुजरात चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
गुजरात में साधु संतों ने भी बढ़-चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लिया। 

8 of 15
गुजरात में वोट देने के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला
गुजरात चुनाव में वोट देने के लिए सुबह से लोग लाइन में खड़े दिखे। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

9 of 15
कांग्रेस विधायर परेश धनानी - फोटो : ANI
अमरेली में कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दरअसल, वे साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर वोट डालने के लिए घर से  बूथ तक पहुंचे और फिर मतदान किया।  गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए उन्होंने यह अलग तरीका अपनाया। समाचार एजेंसी ANI ने इसका वीडियो भी साझा किया है।
 

10 of 15
गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघ्वी ने सूरत में वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघ्वी ने सूरत में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार फिर से बन रही है।

11 of 15
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने भरूच के अलंकेश्वर में वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने भरूच के अलंकेश्वर में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये बदलाव का चुनाव है। दो साल पहले ही अहमद पटेल का निधन हो गया था। 

12 of 15
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य ने भुज के एक मतदान केंद्र पर पहले चरण के लिए अपना वोट डाला। - फोटो : अमर उजाला
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य ने भुज के एक मतदान केंद्र पर पहले चरण के लिए अपना वोट डाला। इस दौरान उनके पति भी मौजूद रहे। दोनों ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। 

13 of 15
गुजरात के मिनी अफ्रीकन गांव कहे जाने वाले जंबूर गांव में भी वोटिंग हुई। - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के मिनी अफ्रीकन गांव कहे जाने वाले जंबूर गांव में भी वोटिंग हुई। पहली बार जंबूर गांव के लोगों के मतदान के लिए अलग से स्पेशल बूथ बनाया गया है। मिनी अफ्रीका गांव के रहने वाले रहमान ने बताया कि बहुत खुशी की बात है कि उनके लिए एक विशेष बूथ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हम वर्षों से इस गांव में रह रहे हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है जिससे हमें बहुत खुशी हो रही है।

14 of 15
केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने डाला वोट। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता पुरुषोत्तम रूपाला ने अमरेली में अपना वोट डाला।  
विज्ञापन

15 of 15
गुजरात में भाजपा नेता अपने परिवार के सदस्यों के साथ वोटिंग करने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
अमरेली जिला के भाजपा उपाध्यक्ष अपने संयुक्त परिवार के 60 सदस्यों के साथ वोट डालने पहुंचे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश पंसुरिया ने मीडिया को बताया, हमारे परिवार में 60 सदस्य हैं और हमने सोचा कि अलग-अलग जाने के बजाय, हम एक साथ जाएंगे। हमने जाने के लिए एक ड्रेस कोड भी तय किया, जो राज्य के बाकी हिस्सों और मतदाताओं को एक संदेश पहुंचाएगा।

उनकी भतीजी निमिशाबेन ने कहा कि वह वडोदरा में पढ़ती थीं, लेकिन मतदान के लिए वह अमरेली के सावरकुंडला शहर आईं। वह पहली बार मतदान करेंगी और उनके तीन चचेरे भाई भी हैं। मतदान प्रक्रिया को लेकर सभी उत्साहित दिखे। उसने कहा, हमारे परिवार के सदस्य मतदान के साथ जश्न मनाना चाहते थे और इसलिए एक बैंड किराए पर लिया गया और परिवार ने घर से मतदान केंद्र तक मार्च किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें