फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंत और क्रुणाल पांड्या की गलती पड़ी भारी, मैच जिताने वाले मुशफिकुर रहीम को मिले चार जीवनदान

Mon, 04 Nov 2019 05:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मुश्फिकुर रहीम - फोटो : ट्विटर
बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर, 32 वर्षीय मुश्फिकुर रहीम के लिए रविवार का दिन खास और यादगार रहा। वे भारत के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी की मदद से बांग्लादेश को पहली टी-20 जीत दिलाने में सफल रहे। हालांकि अगर भारतीय टीम ने मैच में गलतियां नहीं की होती तो मुशफिकुर काफी पहले ही पवेलियन लौट गए होते।

विज्ञापन

2 of 4
मुशफिकुर रहीम - फोटो : ट्विटर
इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैच में मुशफिकुर को एक नहीं बल्कि चार जीवनदान मिले। 60 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले रहीम दो बार एलबीडब्ल्यू होने से बचे, एक बार उनका आसान कैच छूटा और एक बार वे रनआउट होने से भी बचे।
विज्ञापन

3 of 4
रोहित-पंत - फोटो : ट्विटर
रहीम के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील में दो बार अंपायर ने नॉटआउट दिया और दोनों बार वे आउट थे लेकिन उस वक्त टीम इंडिया ने रिव्यू नहीं लिया। रहीम को 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर जीवनदान मिला जब वे क्रीज से बाहर निकल गए थे और पंत उन्हें रनआउट नहीं कर पाए। इसकी अगली ही गेंद पर भारत ने रिव्यू नहीं लिया जबकि रहीम एलबीडब्ल्यू आउट थे। 
विज्ञापन

4 of 4
मुश्फिकुर रहीम
इसके बाद 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुशफिकुर 38 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उन्होंने डीप मिडविकेट के ऊपर से शॉट खेला जिसमे गेंद सीधा क्रुणाल पांड्या के हाथों में पहुंची लेकिन उन्होंने कैच छोड़ने के साथ चार रन भी दे दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें