फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: 'जल्दी यहां से निकलो', बांग्लादेश पर क्यों भड़के सुनील गावस्कर? सामने आई चौंकाने वाली वजह, जानें

Wed, 02 Oct 2024 11:52 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद बांग्लादेश की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर खिसक गई है।
विज्ञापन
1 of 7
सुनील गावस्कर-बांग्लादेश की टीम - फोटो : gavaskarsunilofficial/@BCBtigers
भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट में जीत के साथ 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। ग्रीन पार्क में खेले गए मुकाबले में भारत ने मेहमानों को सात विकेट से हराया। पांचवें दिन सुनील गावस्कर ने बांग्लादेश के खिलाड़ियों को लेकर एक ऐसा बयान दिया जो अब चर्चा में बना हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 7
सुनील गावस्कर - फोटो : PTI
'जल्दी यहां से जाओ'
दरअसल, पांचवें दिन बांग्लादेश के पूर्व खिलाड़ी ने मैच के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान और अब कमेंटेटर सुनील गावस्कर से मेहमानों को कुछ सलाह देने के लिए कहा। इस पर दिग्गज ने जवाब देते हुए कहा- एक भारतीय होने के नाते मैं यही कहूंगा जल्दी यहां से जाओ। बता दें कि, भारत ने कानपुर से पहले चेन्नई में बांग्लादेश को 280 रनों से हराया था।
विज्ञापन

3 of 7
भारत ने 2-0 से जीती सीरीज - फोटो : BCCI
कानपुर टेस्ट में भारत की जीत
टीम इंडिया को 95 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे रोहित एंड कंपनी ने तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। विराट कोहली 29 रन और ऋषभ पंत चार रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा आठ रन, शुभमन गिल छह रन और यशस्वी जायसवाल 51 रन बनाकर आउट हुए। विराट और यशस्वी के बीच तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी हुई। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने दो विकेट लिए, जबकि तैजुल इस्लाम को एक विकेट मिला। यशस्वी ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। 

4 of 7
जडेजा-अश्विन - फोटो : BCCI
180 से भी कम ओवर फेंके गए
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 285 रन बनाकर घोषित कर दी थी। भारत को तब 52 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम ने 146 रन बनाए और भारत के सामने 95 रन का लक्ष्य दिया था। टेस्ट में आधिकारिक तौर पर एक दिन में 90 ओवर फेंके जाते हैं। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 74.2 ओवर, भारत ने अपनी पहली पारी में 34.4 ओवर, बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 47 ओवर और भारत ने अपनी दूसरी पारी में 17.2 ओवर खेले। इन सभी को मिला दें तो लगभग 174 ओवर बनते हैं और यह दो दिन के कुल ओवरों (180) से भी कम है। 
विज्ञापन

5 of 7
अश्विन - फोटो : BCCI
भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन
भारत ने इस टेस्ट में साहसिक खेल दिखाया। पहले दिन 35 ओवर का ही खेल हो पाया था। बारिश ने मैच में खलल डाला और फिर दूसरे और तीसरे दिन का खेल बारिश से धुल गया था। चौथे दिन खेल शुरू हुआ और भारत ने बांग्लादेश को समेटने के बाद फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टेस्ट में किसी टीम द्वारा सबसे तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन बनाने का रिकॉर्ड बना डाला। इसके बाद बांग्लादेश को दूसरी पारी में जल्दी समेटकर आसान लक्ष्य का पीछा किया। 
विज्ञापन

6 of 7
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका - फोटो : अमर उजाला
भारत शीर्ष पर बरकरार
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं, बांग्लादेश सातवें पायदान पर खिसक गया है। 11 मैचों में आठ जीत के साथ अब भारत का अंक प्रतिशत 74.24 का हो गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अब रोहित शर्मा की सेना को आठ में से चार मुकाबले जीतने होंगे। अब भारत का सामना न्यूजीलैंड से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में होगा जबकि इस साल के अंत में टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
सातवें स्थान पर खिसका बांग्लादेश
भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद बांग्लादेश की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर खिसक गई है। उनका अंक प्रतिशत 34.38 का हो गया है। इससे पहले टीम 33 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर थी। हाल ही में नजमुल हुसैन शांतो की सेना की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप किया थास लेकिन अब उन्हें भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें