दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू हो गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का शीर्ष क्रम फ्लॉप रहा।
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन सुर्खियों में बने हुए हैं। गुरुवार को उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को मुसीबत से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद दिग्गज ने उस बल्लेबाज के नाम का खुलासा किया जिसकी शैली उनके काम आई। बता दें कि, बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मुकाबले में अश्विन और जडेजा भारत के लिए संकटमोचक साबित हुए।
विज्ञापन
2 of 5
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : @BCCI
जडेजा-अश्विन ने संभाला मोर्चा
दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू हो गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का शीर्ष क्रम फ्लॉप रहा। ऐसे में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रवींद्र जडेजा और आठवें नंबर पर उतरे रविचंद्रन अश्विन के बीच 195* रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान महान स्पिनर ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 108 गेंदों में अपने करियर का छठा शतक जड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
अश्विन
- फोटो : BCCI
अश्विन ने अपनाई पंत की शैली, प्रशंसकों की तारीफ में पढ़े कसीदे
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद अश्विन ने बताया कि उनके लिए ऋषभ पंत की एक सलाह सहायक साबित हुई। उन्होंने कहा- "इस तरह की सतह पर, ऋषभ की तरह आक्रामक अंदाज से खेलना बेहतर है। यह चेन्नई की पुरानी शैली की सतह है जिसमें उछाल है। मुझे उछाल पर खेलना पसंद है। मैंने आज इसका लुत्फ उठाया।" इस दौरान 37 वर्षीय खिलाड़ी ने प्रशंसकों का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- "घरेलू दर्शकों के सामने खेलना हमेशा खास होता है। यह एक ऐसा मैदान है जिसे मैं बेहद पसंद करता हूं। पिछली बार जब मैंने यहां शतक बनाया था, तब आप [रवि शास्त्री] कोच थे। यह वाकई खास लगता है। इससे मदद मिलती है कि मैं एक टी20 टूर्नामेंट खेलकर आ रहा हूं। मैंने बल्लेबाजी और शॉट खेलने पर काफी काम किया है।"
4 of 5
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ani
'जडेजा ने मेरी मदद की'
अश्विन को शतक पूरा करने में जडेजा ने मदद की। उन्होंने अब अपने साथी बल्लेबाज की तारीफ करते हुए कहा- "उन्होंने (जडेजा) मेरी बहुत मदद की, एक समय ऐसा भी था जब मैं बहुत पसीना बहा रहा था और थोड़ा थक गया था। जड्डू ने इसे तुरंत नोटिस किया और मुझे उस दौर से बाहर निकाला। जड्डू पिछले कुछ सालों में हमारी टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उनका वहां होना काफी ठोस था और उन्होंने मुझे यह बताने में भी बहुत मदद की कि हमें दो को तीन में बदलने की जरूरत नहीं है, जो मेरे लिए वाकई मददगार रहा।"
मैच में अब तक क्या हुआ?
भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। 34 के स्कोर पर तीन विकेट गिर चुके थे। इसके बाद मोर्चा ऋषभ पंत ने संभाला। उन्होंने जायसवाल के साथ 62 रनों की साझेदारी निभाई। हालांकि, 26वें ओवर में हसन महमूद ने उन्हें आउट कर दिया। वहीं, जायसवाल 56 और केएल राहुल 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने संभाला। दोनों के बीच 195* रनों की साझेदारी हो चुकी है। पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत का स्कोर 80 ओवर में 339/6 है। अश्विन 102* और रवींद्र जडेजा 86* रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।