उस्मान ख्वाजा के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए। उसके लिए कैमरन ग्रीन ने 114 रन बनाए। ख्वाजा ने अपनी पारी में कई रिकॉर्ड तोड़े।
उस्मान ख्वाजा ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक लगाया। उन्होंने 10 घंटे की मैराथन पारी में 180 रन बनाए। ख्वाजा ने 422 गेंदों का सामना किया और 21 चौके लगाए। उन्हें अक्षर पटेल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। ख्वाजा के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए। उसके लिए कैमरन ग्रीन ने 114 रन बनाए। ख्वाजा ने अपनी पारी में कई रिकॉर्ड तोड़े।
विज्ञापन
2 of 5
कैमरन ग्रीन और उस्मान ख्वाजा
- फोटो : BCCI
भारतीय जमीन पर किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने का रिकॉर्ड ख्वाजा ने बना दिया। उन्होंने 44 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ख्वाजा ने 422 गेंदों का सामना किया। उनसे पहले 1979 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ग्राहम यालोप ने 392 गेंदों का सामना किया था। यालोप ने 167 रनों की पारी खेली थी। ख्वाजा ने उनके साथ-साथ स्टीव स्मिथ और एलन बॉर्डर को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 5
कैमरन ग्रीन और उस्मान ख्वाजा
- फोटो : BCCI
भारत में एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
खिलाड़ी
गेंद
जगह
साल
उस्मान ख्वाजा
422
अहमदाबाद
2023
ग्राहम यालोप
392
कोलकाता
1979
स्टीव स्मिथ
361
रांची
2017
एलन बॉर्डर
360
चेन्नई
1979
शेन वॉटसन
338
मोहाली
2010
4 of 5
उस्मान ख्वाजा
- फोटो : सोशल मीडिया
ख्वाजा ने यह खास उपलब्धि भी हासिल की
ख्वाजा 21वीं सदी में भारतीय मैदान पर 150 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाले सिर्फ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर हैं। उनके अलावा मैथ्यू हेडन ऐसा कर चुके हैं। हेडन ने 2001 में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 201 रन बनाए थे। ख्वाजा और हेडन के अलावा सिर्फ दो अन्य ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाजों ने ही भारत में 150 रनों का आंकड़ा छुआ है। 1956 में जिम बुर्के ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 161 रन बनाए थे। वहीं, 1979 में ग्राहम यालोप ने कोलकाता में 167 रन की पारी खेली थी।
मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार (10 मार्च) को पहली पारी में 480 रनों पर सिमट गई। ख्वाजा ने 180, कैमरन ग्रीन ने 114, टॉड मर्फी ने 41, स्टीव स्मिथ ने 38, नाथन लियोन ने 34 और ट्रेविस हेड ने 32 रन बनाए। पीटर हैंड्सकॉम्ब 17, मिचेल स्टार्क सात और मार्नश लाबुशेन तीन रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी खाता नहीं खोल पाए। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने छह विकेट लिए। मोहम्मद शमी को दो सफलता मिली। अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। भारत ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 18 और रोहित शर्मा 17 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत पहली पारी में 444 रन पीछे है।