फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: रोहित-धवन चोट से उबरे, इन XI खिलाड़ियों के साथ फाइनल में उतरे विराट कोहली

Sun, 19 Jan 2020 01:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला जा रहा है। पहले मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया ने राजकोट में खेले गए दूसरे वन-डे में शानदार वापसी कर सीरीज को एक-एक से बारबर कर दिया। दोनों टीम सीरीज के आखिरी मुकाबले में ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेंगी।

सीरीज के निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया सीरीज में पहली बार पहले गेंदबाजी करेगी। टॉस के समय विराट ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान किया। आइए जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को मात देने के लिए भारतीय टीम उतरी है।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित-धवन - फोटो : ट्विटर

ओपनिंग  

भारतीय टीम की ओपनिंग की कमान रोहित शर्मा और शिखर धवन ही संभालेंगे। शिखर और रोहित ने सीरीज के दूसरे वन-डे में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। धवन ने 96 रन बनाए थे, वहीं रोहित के बल्ले से भी 42 रन की पारी निकली थी। निर्णायक मुकाबले में भी टीम को दोनों से काफी उम्मीदें होंगी।

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली-केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यक्रम

राजकोट में कप्तान विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। विराट ने दूसरे वन-डे में 78 रन की पारी खेली, लेकिन वो एक बार फिर से एडम जांपा का शिकार हो गए। विराट के बाद श्रेयस अय्यर नंबर चार पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं। दूसरे वन-डे में पांचवें स्थान पर आकर जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल को विराट आखिरी मुकाबले में भी इसी भूमिका में उतारा है। इसके अलावा मनीष पांडे को भी मौका मिला है।


 

4 of 7
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विकेटकीपर

ऋषभ पंत के चोटिल होने की वजह से केएल राहुल विकेटकीपर की भूमिका अदा करेंगे। राजकोट वन-डे में उन्होंने बेहतरीन विकेटकीपिंग की थी।

विज्ञापन

5 of 7
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर

रवींद्र जडेजा एक बार फिर ऑलराउंडर के तौर पर निर्णायक मुकाबले के लिए अंतिम 11 में शामिल हैं। जडेजा ने राजकोट के मैदान पर बल्लेबाजी करने के अलावा दो विकेट भी चटकाए थे।

विज्ञापन

6 of 7
नवदीप सैनी - फोटो : पीटीआई

गेंदबाजी

भारतीय टीम के आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे और उनका साथ मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी देते हुए नजर आएंगे। स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव ही टीम में बने हुए हैं। पिछले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे वन-डे में ऐसी है भारतीय टीम की प्लेइंग 11

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, मनीष पांडे, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें