फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक के कारण न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का एलान टला, इस खिलाड़ी पर चयनकर्ताओं की नजर

Sun, 19 Jan 2020 12:13 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hardik pandya
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद राष्ट्रीय चयन समिति न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वन-डे टीम का चयन करेगी। पहले यह बैठक रविवार को होनी थी, लेकिन अब टीम का चयन कुछ दिन बाद किया जाएगा।

बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा कि टीम के चयन के संबंध में ज्यादा माथापच्ची नहीं होगी। लेकिन हार्दिक का फिट होना जरूरी है। जैसे ही एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) हार्दिक को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने के लिए हरी झंडी दे देता है, वह टीम में शामिल हो जाएंगे। इसलिए चयनकर्ता कुछ और दिन इंतजार करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ट्विटर

हार्दिक अनफिट तो सूर्यकुमार पर दांव

हार्दिक फिटनेस में असफल रहते हैं तो चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव की आक्रामक बल्लेबाजी करने की काबिलियत को देखते हुए उन्हें मैका दे सकते हैं। जहां तक चयनकर्ताओं का संबंध है तो सफेद गेंद से शानदार प्रदर्शन करेन वाले केएल राहुल टेस्ट टीम में वापसी के प्रबल दावेदार हैं। राहुल टी-20 और वन-डे में नियमित रूप से खेलते रहे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वह टेस्ट टीम से बाहर हो गए थे।

विज्ञापन

3 of 5
नवदीप सैनी - फोटो : पीटीआई

सैनी को टेस्ट में मौका

कप्तान विराट कोहली ने हालांकि कहा है कि राहुल जैसे खिलाड़ी को किसी भी टीम से बाहर रखना मुश्किल है और ऐसे में फिर से फिट पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल पर उनका पलड़ा भारी लगता है। कुलदीप यादव के रूप में तीसरा स्पिनर रखने के बजाय तेजी से उबर रहे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में टेस्ट टीम में रखा जा सकता है क्योंकि न्यूजीलैंड में रविचंद्रन अश्विन या रविंद्र जडेजा में से किसी एक को ही अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना है।

4 of 5
विराट कोहली-हार्दिक पांड्या-केदार जाधव - फोटो : social Media

टीम प्रबंधन को पंड्या के फिट होने का इंतजार

इसी तरह से भारतीय टीम प्रबंधन पांड्या का गेंदबाजी करने के लिए फिट होने का इंतजार कर रहा है और अगर वह फिट होते हैं तो फिर वन-डे में उनका चयन तय है। पांड्या गेंदबाजी को लेकर अनिवार्य टेस्ट में नाकाम रहे थे जिसके बाद उनके निजी ट्रेनर एस रजनीकांत ने उन्हें भारत ए दौरे से हटने की सलाह दी थी। अगर हार्दिक फिट नहीं होते तो चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव की शॉट खेलने की काबिलियत पर विश्वास दिखा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रहाणे

रहाणे को मिल सकता है वन-डे में मौका

वन-डे के लिए अजिंक्य रहाणे के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। उन्हें केदार जाधव की जगह चुना जा सकता है। बीसीसीआई सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि केदार निश्चित तौर पर 2023 विश्व कप में नहीं खेलेगा और अब वह गेंदबाजी भी नहीं करता। वह टी-20 टीम में भी नहीं है इसलिए उसे न्यूजीलैंड ले जाने को कोई मतलब नहीं बनता है। सूर्य और रहाणे में किसी को आजमाए जाने की संभावना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें