फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: पुजारा की तरह लंबी पारी खेलना चाहते हैं लाबुशेन, हेजलवुड बोले- खुश हूं कि टीम के साथ वह नहीं हैं

Wed, 20 Nov 2024 03:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा कि आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम से चेतेश्वर पुजारा की अनुपस्थिति से उन्हें राहत मिली है। हेजलवुड ने पुजारा के पिछले उदाहरणों को याद किया जब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पिछले दौरों में उनकी जुझारू पारियों और विकेटों के लिए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कड़ी मेहनत करने के लिए मजबूर किया था।
विज्ञापन
1 of 6
लाबुशेन, पुजारा और हेजलवुड - फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन भारतीय तेज आक्रमण को थकाने के लिए लंबी पारी खेलना चाहते हैं जिस तरह से पिछली दो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में चेतेश्वर पुजारा ने खेली थी। पुजारा ने 2018-19 में चार टेस्ट की सात पारियों में 1258 गेंदें खेलकर तीन शतक जमाए थे। वह भारत की जीत के सूत्रधारों में से एक थे। उन्होंने 2020-21 की सीरीज में 928 गेंदें खेली जो सीरीज में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक थी और इस बार भी उन्होंने जीत में अहम योगदान दिया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस बात से खुश हैं कि इस साल पुजारा टीम इंडिया में नहीं हैं और उन्हें पुजारा को गेंदबाजी नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

2 of 6
मार्नस लाबुशेन - फोटो : PTI
लाबुशेन ने दिया यह बयान
लाबुशेन ने 'ईएसपीएन क्रिकइन्फो' से कहा, 'यह सीरीज हम सभी के लिए अहम है। लंबे समय तक टिककर खेलने पर हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं। हम समझते हैं कि दूसरे और तीसरे स्पेल के लिए उन्हें फिर गेंदबाजी कराने और दबाव में लाने की क्या अहमियत है। पांच मैचों की सीरीज में यह बहुत जरूरी है क्योंकि तीसरे, चौथे, पांचवें मैच में अगर वे समान टीम उतारते हैं तो गेंदबाजों के 100, 150 या 200 ओवर हो चुके होंगे जिससे काफी फर्क पड़ेगा।'
विज्ञापन

3 of 6
लाबुशेन गेंदबाजी करते हुए - फोटो : Twitter
बाउंसर डालने की प्रैक्टिस कर रहे लाबुशेन
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और नीतीश कुमार रेड्डी तेज आक्रमण का दारोमदार संभालेंगे। तीनों का यह पहला ऑस्ट्रेलिया दौरा है। मध्यम तेज गेंदबाज लाबुशेन ने सोमवार को नेट अभ्यास के दौरान कप्तान पैट कमिंस और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कई बाउंसर डाले। उन्होंने कहा, 'मैने एक बाउंसर डाला और मिचेल स्टार्क ने कहा कि हमारी याददाश्त कमजोर है। फिर मैने दोबारा बाउंउर डाला। बाउंसर फेंकने में काफी मजा आता है।'

4 of 6
जोश हेजलवुड - फोटो : ANI
पुजारा के नहीं होने से खुश हैं हेजलवुड
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा कि आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम से चेतेश्वर पुजारा की अनुपस्थिति से उन्हें राहत मिली है। हेजलवुड ने पुजारा के पिछले उदाहरणों को याद किया जब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पिछले दौरों में उनकी जुझारू पारियों और विकेटों के लिए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कड़ी मेहनत करने के लिए मजबूर किया था। 2014 के बाद यह पहला मौका होगा जब पुजारा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा नहीं होंगे। तीसरे नंबर पर पुजारा की जगह शुभमन गिल भी पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में 22 नवंबर को होने वाले पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी के बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है और यह देखना होगा कि नंबर तीन का महत्वपूर्ण स्थान कौन संभालेगा।
विज्ञापन

5 of 6
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Twitter
'भारतीय टीम में अभी भी शानदार खिलाड़ी मौजूद'
हेजलवुड ने कहा, 'मुझे खुशी है कि चेतेश्वर पुजारा यहां नहीं हैं। वह स्पष्ट रूप से ऐसे खिलाड़ी हैं जो क्रीज पर समय बिताते हैं और आपको अपना विकेट आसानी से नहीं देते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पिछले टूर पर उन्होंने सच में अच्छा प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होता है। इतने सारे खिलाड़ी टीम में आने के लिए तैयार रहते हैं। अभी भी उनकी टीम में अच्छे खिलाड़ियों का मिश्रण है। वे सभी बड़े खिलाड़ी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Twitter
पुजारा का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड
भारत के लिए 103 टेस्ट खेलने वाले पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने वहां 11 मैचों में 47.28 की औसत से 993 रन बनाए हैं। उन्हें भारत के ऐतिहासिक 2018-19 दौरे के दौरान प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। ऑस्ट्रेलिया में पुजारा ने पांच अर्धशतक और तीन शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें