कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की ओर से एकदिवसीय में सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में कुलदीप तीसरे गेंदबाज बने हैं। अपने 58वें वन-डे मैच में उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वन-डे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं। शमी ने 56 मैचों में ही ये मुकाम हासिल किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं। बुमराह ने 57 वन-डे मैच में 100 विकेट चटकाए थे।