फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले की तैयारी में जुटी टीम इंडिया, पुजारा-कोहली और जडेजा ने बहाया पसीना

Fri, 03 Feb 2023 10:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

भारतीय टीम के लिए यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी काफी महत्वपूर्ण है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को इस सीरीज में जीत हासिल करनी होगी। अगर वह दो या तीन मैच जीत लेता है तो आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज नौ फरवरी से शुरू हो रही है। भारतीय टीम के लिए यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी काफी महत्वपूर्ण है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को इस सीरीज में जीत हासिल करनी होगी। अगर वह दो या तीन मैच जीत लेता है तो आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
अभ्यास करती टीम इंडिया - फोटो : BCCI
सीरीज की तैयारी के लिए टीम इंडिया मैदान पर उतर चुकी है। भारतीय टीम ने नागपुर में अभ्यास शुरू कर दिया है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के साथ अनुभवी चेतेश्वर पुजारा, ओपनर केएल राहुल और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पसीना बहाया है।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। वह बांग्लादेश के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। विराट इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने टी20 के बाद वनडे में जबरदस्त पारियां खेली हैं। अब फैंस को टेस्ट में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। विराट नवंबर 2019 से टेस्ट में शतक नहीं लगा पाए हैं। वह सीरीज में इस सूखे को समाप्त करना चाहेंगे।

4 of 6
चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली - फोटो : BCCI
चेतेश्वर पुजारा की बात करें तो वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के दौरे पर एक शतक लगाया था और एक 90 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा का रिकॉर्ड भी शानदार है। उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ 20 मैचों की 37 पारियों में 1893 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 54.08 का रहा। पुजारा ने पांच शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
केएल राहुल - फोटो : BCCI
केएल राहुल से टीम इंडिया को बड़ी उम्मीदें हैं। पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन औसत रहा है। वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में टीम के कप्तान थे। तब उन्होंने चार पारियों में 22, 23, 10 और दो रन बनाए थे। राहुल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने नौ टेस्ट की 16 पारियों में 580 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 38.66 का रहा है। राहुल ने एक शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
रवींद्र जडेजा चोट के बाद वापसी करने वाले हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए खेलकर अपनी फिटनेस को साबित किया है। जडेजा के आने से टीम को मजबूती मिलेगी। वह खतरनाक गेंदबाजी के साथ-साथ उपयोगी बल्लेबाजी से बड़ा योगदान दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें