फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'अश्विन को लय हासिल करने का मौका नहीं देना होगा', भारतीय स्पिनर से डरे स्टीव स्मिथ, कही यह बात

Sun, 17 Nov 2024 04:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया में अश्विन का टेस्ट गेंदबाजी औसत 42.15 है जबकि उनका घरेलू औसत 21.57 है। स्मिथ को उम्मीद थी कि 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला में वह 38 साल के गेंदबाज के खिलाफ शुरुआती बढ़त हासिल करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
अश्विन और स्टीव स्मिथ - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 2020-21 सीरीज के दौरान भारतीय स्पिनर के खिलाफ अपने संघर्ष से बचने के लिए आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ सक्रिय रवैया अपनाना चाहते हैं।  अश्विन ने उस सीरीज में स्मिथ को तीन बार आउट किया था। इस भारतीय ऑफ स्पिनर ने2023 में ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान को दो बार आउट किया था। स्मिथ इस दौरान अश्विन के खिलाफ सिर्फ 22 रन ही बना सके थे।
विज्ञापन

2 of 5
अश्विन - फोटो : BCCI
स्मिथ ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ से कहा, 'मुझे ऑस्ट्रेलिया में ऑफ स्पिन के खिलाफ आउट होना पसंद नहीं है। वह हालांकि बहुत अच्छा गेंदबाज है और उसकी योजनाएं शानदार होती है। कुछ ऐसे मौके आए जब वह मुझ पर दबदबा बनाने में सफल रहा। एससीजी (सिडनी क्रिकेट मैदान) में मैं सक्रिय रवैया अपनाकर उस पर हावी होने में सफल रहा। ऐसे में मेरे लिए यह अहम है कि उसके खिलाफ सक्रिय बल्लेबाजी कर के उसे लय हासिल और उस तरह से गेंदबाजी नहीं करने दे जिस तरह से वह चाहता है।'
विज्ञापन

3 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : ICC
ऑस्ट्रेलिया में अश्विन का टेस्ट गेंदबाजी औसत 42.15 है जबकि उनका घरेलू औसत 21.57 है। स्मिथ को उम्मीद थी कि 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला में वह 38 साल के गेंदबाज के खिलाफ शुरुआती बढ़त हासिल करने में सफल रहेंगे। तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने स्मिथ के खिलाफ कुछ योजनाएं बनाई है।

4 of 5
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
अश्विन ने ‘चैनल सेवन’ से कहा था, 'स्टीव स्मिथ स्पिन के खिलाफ एक खिलाड़ी के रूप में विशेष रूप से आकर्षक हैं। उनके पास एक अनूठी तकनीक है, यहां तक कि तेज गेंदबाजी को खेलने की भी, लेकिन स्पिन के मामले में मुझे लगता है कि वह अच्छी रणनीति और अच्छी तैयारी के साथ आया था और हां, वह इसे किसी भी परिस्थिति में लागू करता था। और पिछले कुछ वर्षों में मैंने इसे समझने के तरीके और साधन खोज लिए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीव स्मिथ और बुमराह - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के खिलाड़ी स्मिथ ने कहा, 'अश्विन का मुकाबला करते समय आपको मानसिक चुनौती से निपटना होता है। सीरीज की शुरुआत में अगर कोई एक दबदबा बनाने में सफल रहा तो वह हावी हो सकता है।' 35 साल के स्मिथ 10,000 टेस्ट रन से 315 रन दूर है। वह भारत के खिलाफ श्रृंखला में अपनी पसंदीदा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी में वापसी करेंगे। स्मिथ ने पिछले चार टेस्ट में पारी का आगाज किया था लेकिन वह इसमें सफल नहीं रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें