फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ भी हो जाए इस बार भी नहीं टूटेंगे ये 6 बड़े रिकॉर्ड

Thu, 09 Jun 2016 12:22 PM IST
सुरेंद्र कुमार वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे सीरीज 3 दिन बाद यानी 11 जून से शुरू होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेली गई सीरीज के दौरान ढेरों रिकॉर्डों में कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी हैं जो इस सीरीज के दौरान नहीं टूटने जा रहे।

पहली बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर जा रही है। आइए, जानते हैं कि ऐसे 6 रिकॉर्ड जो इस बार भी 3 मैचों की सीरीज में नहीं टूटेंगे।
विज्ञापन

IND v ZIM: इस बार भी नहीं टूटने जा रहे ये 6 रिकॉर्ड

2 of 7
युवराज सिंह - फोटो : Getty
पहला, वनडे क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए अब तक के मैचों के आधार पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ कुल 1377 रन बनाए हैं जो इस सीरीज में टूटते नहीं दिख रहे हैं।

दोनों टीमों के बीच 10 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं लेकिन उनमें से शीर्ष 9 क्रिकेटर संन्यास ले चुके हैं तो युवराज सिंह जो क्रिकेट में अभी सक्रिय हैं लेकिन टीम में नहीं हैं। दोनों टीमें नई हैं इसलिए कोई भी बल्लेबाज इस रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ पाएगा।
विज्ञापन

IND v ZIM: इस बार भी नहीं टूटने जा रहे ये 6 रिकॉर्ड

3 of 7
दूसरा, दोनों टीमों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी नहीं टूटने जा रहा। जिम्बाब्वे के 2 पूर्व क्रिकेटरों एलिस्टर कैंपबेल और ग्रांट फ्लेवर के नाम 38-38 वनडे मैच भारत के खिलाफ खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। यह रिकॉर्ड भी इस बार नहीं टूटेगा क्योंकि दोनों टीमों में ज्यादातर युवा क्रिकेटर इस सीरीज में खेलने उतरेंगे।

IND v ZIM: इस बार भी नहीं टूटने जा रहे ये 6 रिकॉर्ड

4 of 7
cricket
तीसरा, सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड इस बार भी अजेय रहेगा क्योंकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 34 मैचों की 33 पारियों में कुल 152 चौके लगाए हैं और आज की तारीख में यह दोनों टीमों के किसी भी बल्लेबाज के बल्ले से टूटने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

IND v ZIM: इस बार भी नहीं टूटने जा रहे ये 6 रिकॉर्ड

5 of 7
चौथा, सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी टूटेगा इसके आसार कम ही नजर आ रहे हैं। सौरव गांगुली दोनों टीमों के बीच ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने सर्वाधिक 27 छक्के लगाए हैं। गांगुली ने 27 छक्के लगाने के लिए 36 मैच खेले हैं।

आज भले ही टी-20 का जमाना हो, लेकिन 3 मैचों की सीरीज में इतने छक्के की उम्मीद नहीं दिखती। कप्तान धोनी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैचों में अब तक कुल 9 छक्के लगाए हैं और इस लिहाज से उन्हें यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अगले 3 मैचों में 19 छक्के और लगाने होंगे।
विज्ञापन

IND v ZIM: इस बार भी नहीं टूटने जा रहे ये 6 रिकॉर्ड

6 of 7
रोहित शर्मा
पांचवां, सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैचों में कुल 5 शतक लगाए हैं जो दोनों टीमों के बीच किसी भी बल्सलेबाज का बसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। इस दौरे पर धोनी की टीम में अंबाती रायडू और केदार जाधव टीम के साथ हैं जिन्होंने 1-1 शतक लगाए हैं। वहीं 1-1 शतक लगाने वाले विराट कोहली, शिखर धवन, सुरेश रैना और रोहित शर्मा टीम के साथ नहीं हैं इस बार। सो यह रिकॉर्ड भी नहीं टूटने जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND v ZIM: इस बार भी नहीं टूटने जा रहे ये 6 रिकॉर्ड

7 of 7
छठा, दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने नाम दर्ज है, जिन्होंने 26 मैचों में 45 विकेट झटके हैं। लेकिन जिस तरह से इस बार पूरी तरह से नई टीम भेजी गई है उससे इस रिकॉर्ड का टूटना असंभव जैसा है। वही हाल मेजबान टीम का होगा क्योंकि उसमें भी कई युवा खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें