तकरीबन एक साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम घर में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार हो चुकी है। बुधवार से टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी। इसी को देखते हुए बीसीसीआई ने विशाखापत्तनम में होने वाले मुकाबले के लिए भारतीय टीम के प्लेइंग XI का एलान कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
ओपनर्स
टीम प्रबंधन के द्वारा नए प्रयोग के तहत रोहित शर्मा को मयंक अग्रवाल के साथ सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
3 of 7
विराट-मंयक
- फोटो : social Media
मध्यक्रम
वेस्टइंडीज में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद मध्यक्रम में कोई बदलाव मुश्किल था और वही हुआ है। कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रहाणे के साथ चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी मध्यक्रम का भार संभालेंगे।
4 of 7
रिद्धिमान साहा
- फोटो : getty
विकेटकीपर
लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे ऋषभ पंत को पहले टेस्ट में जगह नहीं मिली है और उनकी जगह रिधिमान साहा को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
ravindra jadeja
- फोटो : File
आलराउंडर
गेंद और बल्ले से बढ़िया प्रदर्शन करने वाले रविन्द्र जडेजा की जगह बरकरार है।
विज्ञापन
6 of 7
आर अश्विन
- फोटो : social Media
गेंदबाजी
बुमराह की गैरमौजूदगी और स्पिन पिच को देखते हुए टीम ने टेस्ट और घरेलू मैदान पर सफल गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया है। उनके अलावा गेंदबाजी में इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी से टीम को धार देंगे।
टीम इंडिया के XI खिलाड़ी
रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिधिमान साहा (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा