भारत-बांग्लादेश दूसरे टी-20 में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजकोट में चल रहे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की है। हालांकि पहले टी-20 में कई गलतियां करने वाली टीम इंडिया ने दूसरे मैच में भी शुरुआत में ही कई गलतियां कर डाली है। इसमें भी विकेटकीपर ऋषभ पंत लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं।