फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs NZ A: लय में दिखा भारत, बुमराह-शमी की अच्छी गेंदबाजी, बल्लेबाजों ने भी रन जुटाए

Sat, 15 Feb 2020 03:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ भारत के अभ्यास मैच के दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी की और वेलिंगटन में होने वाले पहले टेस्ट से पहले घरेलू टीम को चेताया कि मेजबानों के लिए चीजें इतनी आसान नहीं होंगी।
विज्ञापन

2 of 6
उमेश यादव - फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड की टीम 74.2 ओवर में 235 रन पर सिमट गई, जिसमें बुमराह (11 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट) और शमी (10 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट) ने परिस्थितियों का अच्छा इस्तेमाल किया। उमेश यादव (13 ओवर में 49 रन देकर दो विकेट) और नवदीप सैनी (15 ओवर में 58 रन देकर दो विकेट) ने काफी ओवर फेंके, लेकिन वे टीम के दो मुख्य तेज गेंदबाजों की तरह अपने स्पेल से बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके।
विज्ञापन

3 of 6
मयंक अग्रवाल-पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
पिच अब बल्लेबाजों के लिए आसान होती जा रही है, पृथ्वी शॉ (19 गेंद में नाबाद 29 रन) ने कई कवर ड्राइव लगाई और उनकी पारी में एक शानदार छक्का भी शामिल रहा जबकि मयंक अग्रवाल (17 गेंद में नाबाद 23 रन) ने एक छक्का लगाया, जिससे दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 53 रन बना लिए थे।

4 of 6
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
मुख्य कोच रवि शास्त्री अपने तेज गेंदबाजों की लय देखना चाहते थे और बुमराह व शमी ने बादलों भरे मौसम में काफी अच्छी गेंदबाजी की। उमेश और सैनी ने हालांकि अपने पहले स्पेल में काफी फुल लेंथ गेंद फेंकी। बुमराह ने उछाल हासिल करते हुए बल्लेबाजों को परेशान किया और तीन छोटे स्पेल में गेंदबाजी की जबकि शमी ने दो स्पैल डाले। शमी ने ध्यान सीम को दोनों तरीकों से गेंदबाजी करने पर लगाया।
विज्ञापन

5 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला
बुमराह ने विल यंग (02) को कोण लेती गेंद से बल्ला छुआने के लिए उकसाया और ऋषभ पंत ने इस कैच को लपकने में जरा गलती नहीं की। इसके बाद उन्होंने फिन एलेन (20) का विकेट झटका। लंच के बाद शमी के दूसरे स्पैल ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया, जिसमें सीनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिमी नीशाम शामिल थे, जो उनकी अतिरिक्त उछाल लेती गेंद का सामना नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ - फोटो : ट्विटर
इससे पहले उन्होंने क्रीज पर जमे हुए हेनरी कूपर (68 गेंद में 40 रन) को फुल लेंथ गेंद पर आउट किया। इसके बाद दोनों अंतिम सत्र में गेंदबाजी के लिए नहीं उतरे। अंत में आधा घंटा काफी मनोरंजक रहा जिसमें स्कॉट कुग्गेलैन और ब्लेयर टिकनर की गेंदों को शॉ और अग्रवाल ने काफी पीटा और आसानी से रन जुटाए। भारत ने लगातार दूसरे दिन शॉ-अग्रवाल की सलामी जोड़ी को उतारा, जिससे शुभमन गिल को शायद अपने टेस्ट पदार्पण के लिए इंतजार करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें