फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले खेल के मैदान पर जीती दुनिया, फिर राजनीति में रखा कदम, अब कहलाएंगे पाक के वजीर-ए-आजम

Fri, 27 Jul 2018 10:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
इमरान खान
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। क्रिकेट से नेता और फिर पीएम बनने तक का ख्वाब देखने वाले इमरान की पहचान हमेशा से ही एक अच्छे कप्तान के रूप में रही। उनके पास हर मुश्किल परिस्थिति को आसान बनाने की कला थी। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने विश्व कप चैंपयिन बनने का सपना पूरा किया। आइये जानते हैं पाकिस्तान के 19वें पीएम बनने होड़ में सबसे आगे इमरान खान से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातेंः 
विज्ञापन

16 साल की उम्र में क्रिकेट में डेब्यू

2 of 9
Imran Khan
5 अक्टूबर 1952 को लाहौर के एक रईस परिवार में जन्में इमरान ने 16 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1971 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और डेब्यू  1974 में वन-डे डेब्यू किया। इमरान ने 25 मार्च, 1992 को आखिरी वन-डे भी इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था। 
 
विज्ञापन

एक सफल कप्तान

3 of 9
imran khan
इमरान 1982 में पाकिस्तान के 13वें टेस्ट कप्तान बने। इस दौरान उन्होंने 48 टेस्ट मैचों में कप्तान की, जिनमें 14 जीते और 8 हारे। वहीं, वन-डे में उन्होंने 139 मैचों में कप्तानी की, जिनमें 75 जीते, 59 हारे। इमरान खान को वन-डे में पाकिस्तान के सबसे सफल कप्तान के रूप में माना जाता है। वन-डे और टेस्ट दोनों में उन्होंने 1982-1992 तक कप्तानी की भूमिका अदा की।

इस भारतीय एक्ट्रेस के साथ अफेयर की अफवाह

4 of 9
imran khan
खबरों की मानें तो इमरान का नाम 70 के दशक की एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ भी जुड़ा है। हालांकि जीनत या इमरान ने इन खबरों को लेकर कभी बात नहीं की। दरअसल, एक बार जीनत एक इवेंट में शामिल होने के लिए लाहौर गई थीं। यहां उनसे इमरान खान से रिश्ते के बारे में पूछा गया। तब जीनत ने कहा था कि हमें पास्ट के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। हमारे बच्चे अब बड़े हो गए हैं। पास्ट को पास्ट में ही रहने दो।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के कहने पर की थी क्रिकेट में वापसी

5 of 9
Imran Khan
इमरान पाकिस्तान के इतिहास में इकलौते क्रिकेटर हैं, जिन्हें संन्यास लेने के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति जिया उल हक के आग्रह पर वापसी करनी पड़ी थी। दरअसल, उनकी कप्तानी में 1987 में पाकिस्तान को क्रिकेट वर्ल्ड सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इससे निराश इमरान ने संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि, जिया उल हक के आग्रह पर वह फिर से कप्तान बने और 1992 में पाकिस्तान को किक्रेट वर्ल्ड कप दिलाया। 
विज्ञापन

भारतीय प्रशंसकों के चहीते

6 of 9
imran khan
80 के दशक में कई अंतरराष्ट्रीय कप्तान रहे, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर इमरान ने खूब सुर्खिया बटोरी। दरअसल, यह वह दौर था, जब भारतीय टीम अक्सर पाकिस्तान से हार जाया करती थी। उस समय दर्शक अपने ब्लैक एंड व्हाइट टीवी के आगे दूरदर्शन पर नजरें गड़ाए बैठ जाया करते थे। भारतीय दर्शक भी इमरान को खाफी पसंद करते थे।
विज्ञापन

भारतीय दिग्गज भी रहे हैं फैन

7 of 9
इमरान खान
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने अपनी आत्मकथा 'इमपरफेक्ट' में लिखा था कि यदि इमरान खान उसके कप्तान होते, तो वह बेहतर क्रिकेटर होते। अपने दौर में बेहतरीन हरफनमौला रहे इमरान विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज रहे, लेकिन अपनी कप्तानी के दम पर उन्होंने जो इज्जत कमाई, जिससे उन्हें खास पहचान मिली। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने कहा, 'वह कप्तान, कोच, मुख्य चयनकर्ता सभी कुछ थे। वह प्रतिभा के पारखी थे और काफी जिद्दी भी।' 
 

अकरम और वकार को निखारा

8 of 9
Imran Khan
इमरान खान दुनिया के किसी भी बल्लेबाज में दहशत भरने का माद्दा रखते थे। उन्होंने अपने खेल के दौरान कई युवा खिलाड़ी को निखारा, जिनमें वसीम अकरम और वकार यूनुस का नाम शामिल हैं। रिवर्स स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाल अकरम ने इमरान से ही गेंदबाजी की कला सीखी थी। वहीं, एक दिन टीवी पर घरेलू मैच में तेज गेंदबाजी करते हुए देखा। इस दौरान उन्होंने पीसीबी अधिकारियों से उसके बारे में पता करने को कहा। वह कोई और नहीं वकार यूनुस था।
 
विज्ञापन

जावेद मियांदाद के साथ बेहद कामयाब

9 of 9
Imran Khan
एक कप्तान के तौर पर उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि जावेद मियांदाद के साथ तालमेल बिठाने की रही। दोनों बेहद कामयाब रहे। इमरान कभी भारत में साबुन बेचा करते थे। वह 80 के दशक में मशहुर ब्रांड 'सिंथॉल' साबुन के लिए विज्ञापन करते थे। वह 1987 विश्व कप के बाद रिटायर हो चुके थे, लेकिन बाद में उन्हें फैसला बदलना पड़ा, उन्होंने 1992 विश्व कप में वापसी की और पाकिस्तान की झोली में एक विश्व कप का खिताब भर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें