फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने लगाई शादी की हैट्रिक, 5 बच्चों की मां को बनाया 'बेगम'

Mon, 19 Feb 2018 12:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
imran khan
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान की तीसरी शादी को लेकर खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान खान का बुशरा मानेका के साथ निकाह संपन्न हो गया है। इमरान खान की शादी की तस्वीरें पीटीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की हैं। इसमें जानकारी दी गई है कि 18 जनवरी रात 9 बजे परिवार और करीबी दोस्तों के बीच दोनों ने निकाह कर लिया।
विज्ञापन

2 of 5
imran khan
बुशरा मानेका के साथ इमरान की तीसरी शादी भी काजी मुफ्ती सईद ने करवाई है। इससे पहले इमरान की दोनों शादियों का निकाह इन्होंने ही पढ़वाया था। बता दें कि इमरान की तीसरी शादी को लेकर काफी दिनों से अफवाहों का बाजार गर्म था।
विज्ञापन

3 of 5
imran khan
इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा मानेका एक आध्यात्मिक गुरू हैं। बुशरा मानेका के पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और तीन बेटियां शामिल हैं। इससे पहले उनकी शादी इस्लामाबाद के सीनियर कस्टम ऑफिसर खवार फरीद से हुई थी

4 of 5
imran khan
इमरान खान की पहली शादी ब्रिटिश मूल की पाकिस्तानी पत्रकार जेमिमा खान से हई थी। जेमिमा के साथ 9 साल तक रिश्ता निभाने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से साल 2004 में तलाक ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
imran khan
इमरान खान का दूसरा निकाह 8 जनवरी 2015 को टीवी एंकर रेहम खान से हुआ। 10 महीने बाद ही ये दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें