फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: 'युवा पृथ्वी शॉ में दिखती है विश्व के तीन महान बल्लेबाजों की झलक'

Mon, 15 Oct 2018 08:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
prithvi shaw
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री को 18 साल के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी में दिग्गज सचिन तेंदुलकर, सहवाग के साथ विंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा की झलक भी दिखती है। 
विज्ञापन

2 of 5
पृथ्वी शॉ
विंडीज के खिलाफ अपनी पहली की सीरीज में श्रेष्ठ खिलाड़ी आंके गए पृथ्वी के बारे में जब कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भारतीय हेड कोच से पूछा तो उन्होंने कहा, पृथ्वी क्रिकेट खेलने के लिए ही जन्मा है। वह आठ वर्ष की उम्र से मुंबई के मैदानों में अपनी प्रतिभा दिखा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
पृथ्वी शॉ
उन्होंने आगे कहा कि आपको पृथ्वी की कड़ी मेहनत का नतीजा दिखाई दे रहा है। उनके अंदर थोड़ा सचिन और वीरू तो नजर आता ही है बल्कि जब वह चलते हैं तो उनमें लारा की झलक आती है। 

4 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : self
बकौल शास्त्री, 'यदि वह इसी तरह धैर्यपूर्वक अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेंगे तो उनका भविष्य बेहद उज्ज्वल है। शॉ ने मौकों को अच्छी तरह भुनाया है। वह ऐसे बल्लेबाज नजर आते हैं जो 
आपको जरूरत के मुताबिक अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं। ऐसे बेखौफ बल्लेबाज का टीम में होना अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पृथ्वी शॉ
बता दें कि टीम इंडिया ने रविवार को हैदराबाद में खेले गए दूसरे व अंतिम टेस्ट में वेस्टइंडीज को 10 विकेट के बड़े अंतर से मात दी। पृथ्वी शॉ को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जिन्होंने अपने पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज में तीन पारियों में कुल 237 रन बनाए। शॉ का मेगा शो उनकी डेब्यू पारी में ही देखने को मिला जब राजकोट में डेब्यू करते ही 18 वर्षीय लड़के ने 134 रन की पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें