फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया को दी चेतावनी, कहा- अगर की स्लेजिंग तो मिलेगा करारा जवाब

Wed, 13 Sep 2017 08:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : crictracker
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वन-डे सीरीज की शुरुआत से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को चेतावनी दी है। तेज गेंदबाज ने कहा है कि अगर मेहमान टीम ने स्लेजिंग की तो उन्हें करारा जवाब मिलेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला 17 सितंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
mohammed shami
शमी को पहले तीन वन-डे के लिए घोषित भारतीय टीम में जगह मिली है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। फिलहाल टीम इंडिया के खिलाफ पहले वन-डे की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले कुछ समय में कई ऐसे मौके देखने को मिले जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से उलझते दिखे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद शमी
शमी ने स्वीकार किया कि स्लेजिंग खेल का हिस्सा है, लेकिन साथ ही कहा कि एक हद तक ही ये होना चाहिए। इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में शमी ने कहा, 'स्लेजिंग खेल का हिस्सा है। जब आपकी विरोधी टीम अच्छी पार्टनरशिप करे तो आप बल्लेबाज का ध्यान भटकाने के लिए उसे स्लेज करते हैं। यह नैसर्गिक रूप से आता है। हम भी स्लेज करते हैं, लेकिन कभी खराब शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते। जब आपको एक सेट बल्लेबाज को आउट करना हो या पार्टनरशिप तोड़ना हो स्लेजिंग महत्वपूर्ण होती है।'

4 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : twitter
27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने ध्यान दिलाया कि वो कंगारू टीम के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उन्हें विश्वास है कि टीम इंडिया इस सीरीज को जीतेगी। शमी ने कहा, 'हम ऑस्ट्रेलिया की स्लेजिंग का सामना करने के लिए 100 प्रतिशत तैयार हैं। अगर उन्होंने स्लेज किया तो करारा जवाब देंगे। मेरे ख्याल से हमने पिछले कुछ समय में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसे जारी रखने की कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mohammed shami
शमी से जब पूछा गया कि किसी विशेष बल्लेबाज पर ध्यान हो, जिसे आउट करने की योजना बना रहे हो तो बंगाल के तेज गेंदबाज ने कहा कि वो किसी बल्लेबाज के लिए कोई योजना नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने किसी बल्लेबाज के लिए कोई योजना नहीं बनाई है। मैं सिर्फ अपने बेसिक्स पर ध्यान दे रहा हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें