भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रुप ए में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें थीं। इसमें से भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत ने अपने सभी मैच जीते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने खेले चार मैच में से तीन में जीत दर्ज की है और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक छठी बार महिला वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
अभी सेमीफाइनल में भारतीय टीम किस देश से भिड़ेगी ये आखिरी लीग मैच खत्म होने के बाद ही पता चलेगा। नियम यह है कि ग्रुप ए की नंबर एक की टीम ग्रुप बी के दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम के बीच सेमीफाइनल में मुकाबला होगा। वहीं, नंबर ग्रुप ए की नंबर दो टीम ग्रुब बी के शीर्ष पर काबिज टीम से भिड़ेगी