फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक मैच के लिए ICC ने मैदान में किया अजीबो-गरीब काम, तस्वीरें देख होंगे हैरान

Sun, 16 Jun 2019 06:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मेनचेस्टर - फोटो : social media
इंग्लैंड-वेल्स में चल रहे 12वें विश्व कप ने इस बार ICC की खूब किरकिरी करवाई है। टूर्नामेंट शुरू होने के 17 दिन के अंदर ही अब तक 4 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए हैं। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विश्व कप फनी फोटोज - फोटो : Twitter
आयोजन को लेकर खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमियों और दिग्गजों ने भी ICC को ऐसे मौसम में विश्व कप करवाने के लिए फटकार लगाई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी प्रसंशकों ने आयोजन समिति को जमकर ट्रोल किया है।
विज्ञापन

3 of 6
नॉटिंघम में बारिश से धूला मैच - फोटो : सोशल मीडिया
भारत का भी न्यूजीलैंड के साथ होने वाला मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था जिसके बाद भारतीय फैंस काफी निराश हुए थे। अब सभी की निगाहें मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में होने वाले भारत-पाकिस्तान के मुकाबले पर है।

4 of 6
ओल्ड ट्रेफर्ड मेनचेस्टर - फोटो : social media
जहां इस मैच के लिए स्पांसर से लेकर आयोजक तक सभी के करोड़ों रुपए लगे हुए हैं वहीं दुनियाभर के क्रिकेट प्रसंशक भी हर हाल में मैच देखने को बेताब हैं। बेताबी का आलम यह है कि मैच से 48 घंटे पहले तक गूगल पर सबसे अधिक मैनचेस्टर के मौसम की जानकारी को लोगों ने सर्च किया।
विज्ञापन

5 of 6
मेनचेस्टर - फोटो : social media
इन सभी चीजों को देखते हुए अब ICC ने भी पूरा जोर लगा दिया है और मैच को हर हाल में करवाने की कोशिश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मैनचेस्टर - फोटो : social media
बता दें कि मैच से एक दिन पहले शनिवार को मैनचेस्टर में बारिश हुई थी और रविवार को मैच के दिन भी हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ऐसे में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड ग्राउंड और पिच को हैलोजन लाइट्स से सुखाया जा रहा है। ICC इस बार न्यूजीलैंड के मैच वाली गलती दोहराना नहीं चाह रही है जिसमें बारिश रुकने के बाद मैदान गिला होने की वजह से मैच नहीं हो पाया था।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें