फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Test Ranking: विराट का जलवा बरकरार, दोहरा शतक जड़ने वाले मैथ्यूज ने छोड़ी छाप

Fri, 24 Jan 2020 04:49 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली का जलवा बरकरार है। कोहली आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि उपकप्तान अजिंक्य रहाणे एक पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गए। कोहली के 928 अंक हैं जबकि दूसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ है जो उनसे 17 अंक पीछे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File
चेतेश्वर पुजारा 791 अंक लेकर छठे स्थान पर हैं। रहाणे के 759 अंक है। गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह 794 अंक लेकर छठे स्थान पर हैं जबकि आर अश्विन आठवें और मोहम्मद शमी दसवें स्थान पर हैं।
रविंद्र जडेजा 438 अंक लेकर हरफनमौलाओं की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

3 of 4
एंजेलो मैथ्यूज - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में दस विकेट से जीतने वाली श्रीलंकाई टीम के एंजेलो मैथ्यूज शीर्ष 20 बल्लेबाजों में लौटे हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मैथ्यूज ने नाबाद 200 रन की पारी खेली थी। वह आठ पायदान चढकर 16वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के ओली पोप 52 पायदान की छलांग लगाकर 52वें स्थान पर हैं। सैम करन और डोम सिबले क्रमश: 64वें और 76वें स्थान पर हैं। बेन स्टोक्स हरफनमौलाओं की सूची में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पांच टॉप बल्लेबाज
बल्लेबाज देश अंक
 विराट कोहली  भारत 928
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 911
मार्नस लाबुशाने ऑस्ट्रेलिया 827
केन विलियमसन न्यूजीलैंड 814
डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया 793

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें