फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Test Rankings: टॉप-5 ऑलराउंडर्स में अश्विन, ऋषभ पंत करियर के सर्वश्रेष्ठ पायदान पर

Wed, 17 Feb 2021 03:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
अश्विन और सिराज - फोटो : twitter@Moulinparikh
भारत के रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट मैच में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा विश्व रैंकिंग में ऑलराउंडरों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में दूसरे टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी में 106 बनाए तथा मैच में आठ विकेट लिए। भारत ने यह मैच 317 रन से जीता था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ट्विटर @WisdenCricket
ऑलराउंडरों की सूची में उनके 336 अंक हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर (407) अंक शीर्ष पर हैं, उनके बाद अश्विन के स्पिन जोड़ीदार रविंद्र जडेजा (403 अंक), इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (397) और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (352) का नंबर आता है।
 
विज्ञापन

3 of 4
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC
गेंदबाजों की सूची में 34 वर्षीय अश्विन 804 अंकों के साथ सातवें स्थान पर बने हुए हैं जबकि जसप्रीत बुमराह 761 अंक लेकर आठवें स्थान पर हैं। बुमराह को चेन्नई टेस्ट में विश्राम दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस (908 अंक) इस सूची में शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : screenshot from video by twitter@BCCI
चेन्नई में शून्य और 62 रन की पारियां खेलने वाले कोहली बल्लेबाजों की सूची में 838 अंक लेकर पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (919 अंक) शीर्ष पर हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (891) दूसरे स्थान पर हैं। एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई मार्नस लाबुशेन (878) तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (869) चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। चेन्नई टेस्ट में उन्होंने छह और 33 रन बनाए थे। भारत के चेतेश्वर पुजारा चेन्नई में 21 और सात रन ही बना पाए थे और वह 727 अंक के साथ आठवें स्थान पर खिसक गए हैं।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें