फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का तीखा बयान, बोले- भारत कागजों पर मजबूत, फिर भी हारेगा सीरीज

Sat, 01 Dec 2018 07:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
test team india
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज इयान चैपल का मानना है कि आगामी टेस्ट सीरीज में भारत भले ही कागजों पर मजबूत दिखे लेकिन फिर भी सीरीज हार जाएगा। उन्होंने कहा कि टेस्ट सीरीज में भारत को कुछ 'कमी' खलेगी, जिसकी वजह से वह कागजों पर मजबूत दिखते हुए भी हार जाएगा।  
विज्ञापन

2 of 5
इयान चैपल
चैपल ने कहा,'मैं ऑस्ट्रेलिया को चुनूंगा लेकिन मुझसे वजह मत पूछना। भारत ने जिस तरह से इंग्लैंड में खेला, वह निराशाजनक था और मुझे लगता है कि उन्हें वह सीरीज जीतनी चाहिए थी। प्रतिभा के दम पर वे इस ऑस्ट्रेलियाई टीम को हरा सकते हैं लेकिन कुछ तो कमी है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण अच्छा है।'
विज्ञापन

3 of 5
इयान चैपल
उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई हालात में उसके गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं लेकिन भारतीय गेंदबाजों के बारे में यह नहीं कहा जा सकता। यही वजह है कि मैं ऑस्ट्रेलिया को तरजीह दूंगा। साथ ही  यह भी कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली सीरीज में काफी रन बना सकते हैं।'

4 of 5
australia cricket team
चैपल ने कहा, 'मुझे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों और विराट कोहली के बीच प्रतिस्पर्धा का इंतजार है जो रोचक होगी। पिछली बार कोहली यहां बहुत अच्छा खेले थे।' हालांकि, चैपल ने विराट की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
team india win
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला छह दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। तीम मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी के बाद टीम इंडिया टेस्ट खेलेगी और उसके बाद तीन मैचों की वन-डे सीरीज बी खेलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें