फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gayle-RCB: 'हताश होकर नाइटक्लब में बैठा था, तभी...', 2011 में माल्या-कुंबले के कॉल ने बदली क्रिस गेल की जिंदगी

Tue, 09 Sep 2025 08:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2011 के बीच सीजन में RCB के तेज गेंदबाज डिर्क नैनिस चोटिल होकर बाहर हो गए और टीम को एक विकल्प की तलाश थी। तभी RCB की नजर गेल पर गई। इसके बाद आईपीएल में गेल का तूफान आया।
विज्ञापन
1 of 5
माल्या के साथ गेल - फोटो : ANI
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज और आईपीएल के महान खिलाड़ियों में शुमार क्रिस गेल ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने किस तरह टीम में शामिल किया था। उस पल ने न केवल गेल का करियर बदल दिया बल्कि आईपीएल के इतिहास में भी नई कहानी लिख दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
गेल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स से की थी। दो सीजन खेलने के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया और 2011 की नीलामी में वह अनसोल्ड रह गए। हालांकि, किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था। आईपीएल 2011 के बीच सीजन में RCB के तेज गेंदबाज डिर्क नैनिस चोटिल होकर बाहर हो गए और टीम को एक विकल्प की तलाश थी। तभी RCB की नजर गेल पर गई।
विज्ञापन

3 of 5
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI/BCCI
एक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान गेल ने उस यादगार पल का जिक्र किया। उन्होंने कहा, '2011, जब मुझे कॉल आया, मैं जमैका में एक नाइटक्लब में था। वेस्टइंडीज क्रिकेट के साथ जो भी विवाद हुआ था, जिसकी वजह से मुझे पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था। वर्ल्ड कप हारकर आया था और चोटिल भी था। बहुत निराश था। लंबी कहानी को छोटा करूं तो, मैं उस वक्त नाइटक्लब में था और क्रिकेट भी नहीं खेल रहा था।'

4 of 5
गेल-आरसीबी - फोटो : ANI
गेल ने आगे बताया, 'मुझे कॉल आया। कॉल की दूसरी तरफ विजय माल्या और अनिल कुंबले थे। उन्होंने पूछा कि क्या मैं फिट हूं। मैंने कहा- क्या ये सच है? हां, मैं फिट हूं। उन्होंने कहा- अगर तुम फिट हो, तो हमें चाहिए कि तुम कल एम्बेसी जाकर वीजा लो। लेकिन मैंने कहा कि कल शनिवार है। उन्होंने कहा- उसकी चिंता मत करो, बस पहुंच जाओ।' मैं अगले दिन गया, वीजा लिया और फ्लाइट पकड़ी। और फिर उस समय से ईस्टर शुरू हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गेल-आरसीबी - फोटो : ANI
आईपीएल 2011 गेल के लिए यादगार साबित हुआ। उन्होंने सिर्फ 12 मैचों में 608 रन बनाए, जिसमें दो शतक भी शामिल थे। वह सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने और RCB को फाइनल तक पहुंचाया। इसके बाद 2012 में भी उनका जलवा जारी रहा, जब उन्होंने 15 मैचों में 715 रन बनाकर लगातार दूसरी बार ऑरेंज कैप अपने नाम की। कुल मिलाकर, गेल ने आईपीएल में 142 मैच खेले और 4,965 रन बनाए। उनके नाम छह शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हैं। आईपीएल इतिहास में गेल का नाम हमेशा सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें