फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर कम हो रहा उत्साह? अब तक नहीं बिकीं टिकटें; रिपोर्ट में खुलासा

Mon, 08 Sep 2025 07:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आयोजकों ने इस बार टिकटिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां फैंस सीधे भारत-पाकिस्तान मैच की टिकट खरीद सकते थे, इस बार उन्हें पूरा ग्रुप-स्टेज पैकेज लेना पड़ रहा है। इसका मतलब है कि भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए फैंस को कुल सात मुकाबलों की टिकटें एक साथ खरीदनी होंगी। यह व्यवस्था क्रिकेट प्रेमियों को रास नहीं आई।
विज्ञापन
1 of 6
एशिया कप - फोटो : ANI
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला हमेशा की तरह सुर्खियों में है, लेकिन इस बार एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 14 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की टिकटें अब तक हाउसफुल नहीं हुई हैं। यूं तो क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मैच केवल खेल नहीं बल्कि भावनाओं का टकराव होता है। यही वजह है कि हर बार भारत-पाकिस्तान मुकाबले की टिकटें कुछ ही घंटों में बिक जाती हैं। लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर क्यों क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा मुकाबला अब तक दर्शकों को स्टेडियम तक लाने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
पैकेज सिस्टम से टूटा प्रशंसकों का उत्साह
आयोजकों ने इस बार टिकटिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां फैंस सीधे भारत-पाकिस्तान मैच की टिकट खरीद सकते थे, इस बार उन्हें पूरा ग्रुप-स्टेज पैकेज लेना पड़ रहा है। इसका मतलब है कि भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए फैंस को कुल सात मुकाबलों की टिकटें एक साथ खरीदनी होंगी। यह व्यवस्था क्रिकेट प्रेमियों को रास नहीं आई। बहुत से प्रशंसकों का कहना है कि वे सिर्फ भारत-पाकिस्तान का मैच देखना चाहते हैं, बाकी मैचों में उनकी दिलचस्पी नहीं है। हैरानी की बात यह है कि आयोजकों ने यह पैकेज केवल ग्रुप-स्टेज मैचों तक सीमित रखा है। यानी सुपर-4 और फाइनल मुकाबले इसमें शामिल ही नहीं हैं। प्रशंसकों का मानना है कि अगर नॉकआउट मुकाबलों को भी पैकेज में शामिल किया गया होता तो इस खर्च का औचित्य था, लेकिन अभी यह सिस्टम अतिरिक्त बोझ लग रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
टिकटों की ऊंची कीमत ने बढ़ाई मुश्किल
टिकटों की कीमत भी इस बार चर्चा का विषय है। सामान्य एंट्री टिकट AED 440 (करीब ₹10,565) से शुरू होती है। वहीं, प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी पैकेज AED 60,500 (करीब ₹14.5 लाख) तक पहुंच रहा है। यही नहीं, ट्रैवल एजेंसियों ने इस मैच के लिए खास पैकेज बनाए हैं, जिनमें टिकट और होटल शामिल हैं। इन पैकेज की कीमत ₹51,000 से ₹1.57 लाख तक है। इतना अधिक खर्च हर क्रिकेटप्रेमी के लिए संभव नहीं है। यही वजह है कि कई लोग सोशल मीडिया पर मांग कर रहे हैं कि आयोजक जल्द से जल्द सिंगल मैच के टिकट जारी करें।

4 of 6
फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट और होटलों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। दुबई पहुंचने की लागत भी फैंस की जेब पर भारी पड़ रही है। 13 और 14 सितंबर के आसपास की फ्लाइट्स की मांग इतनी बढ़ चुकी है कि किराए दोगुने हो गए हैं। मुंबई से दुबई फ्लाइट का किराया ₹11,000 से शुरू हो रहा है। दिल्ली से दुबई टिकट लगभग ₹15,000 तक पहुंच चुका है। फ्लाइट की वापसी की टिकट की कीमत मैच नजदीक आते-आते ₹25,000 से ₹40,000 तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
होटल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
होटल्स की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। बजट होटल ₹5,000 प्रति रात के हिसाब से मिल रहे हैं। 3 से 4 स्टार होटल ₹9,000 से ₹12,000 के बीच हैं। 5 स्टार लग्जरी होटल ₹18,000 से ऊपर तक जा रहे हैं, खासकर डाउनटाउन दुबई जैसे इलाकों में। कई ट्रैवल एजेंसियों ने होटल और मैच टिकट को मिलाकर पैकेज तैयार किए हैं, जिनकी कीमत ₹76,000 से ₹88,000 प्रति व्यक्ति तक है (3 से 4 दिनों के लिए)।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI X
पहलगाम की घटना के बाद पहली बार भारत-पाकिस्तान आमने-सामने
भारत-पाकिस्तान मैच का महत्व सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहता। यह हमेशा राजनीतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से भी जुड़ा रहता है। इस साल की शुरुआत में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में और खटास आई थी। इस कारण बड़ी संख्या में भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर मांग की थी कि भारत को एशिया कप से ही बाहर हो जाना चाहिए। हालांकि, भारत सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी, लेकिन मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स में टीम इंडिया हिस्सा लेगी। इसी आधार पर भारत की एशिया कप में भागीदारी सुनिश्चित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें