हेडन-रूट और ग्रेस
- फोटो : ANI/Instagram
बेटी ग्रेस की हास्यास्पद चेतावनी
इस पूरे वादे पर सबसे मजेदार प्रतिक्रिया दी
मैथ्यू हेडन की बेटी, क्रिकेट प्रेजेंटर ग्रेस हेडन ने। उन्होंने मजाक में कहा, 'मैं पहली बार जिंदगी में चाहती थी कि कोई इंग्लिश खिलाड़ी एशेज में अच्छा खेले। शुक्र है कि रूट ने शतक लगा दिया। अगर पापा दोबारा ऐसी बात कहेंगे, तो मैं उनसे रिश्ता तोड़ दूंगी।' उन्होंने आगे मजाक में जोड़ा, 'रूट, दिल की गहराइयों से धन्यवाद। अगर आपने शतक नहीं बनाया होता तो हम सबकी आंखें जल जातीं!' रूट के शतक के बाद ग्रेस ने उन्हें धन्यवाद करते हुए इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया था, 'हमारी आंखों को बचाने के लिए शुक्रिया।'