भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नॉथन लॉयन और स्टीव ओ'कीफ की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तारीफ में गांगुली ने पढ़े कसीदे
2 of 6
सौरव गांगुली
- फोटो : ESPN
उन्होंने कहा कि ' यह पहला मौका है जब दो ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाजों को इस तरफ भारतीय सरजमीं पर बल्लेबाजों पर हावी होते हुए देख रहा हूं।'
लॉयन ने शनिवार को भारत में अपना बेस्ट प्रदर्शन देते हुए 50 रन देकर 8 विकेट हासिल किए थे। जो कि किसी भी विदेशी गेंदबाज का भारतीय सरजमीं पर बेस्ट प्रदर्शन है।
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तारीफ में गांगुली ने पढ़े कसीदे
3 of 6
okeef
इससे पहले ओ'कीफ ने पुणे में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 12 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में 6-6 विकेट हासिल किए थे, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया 333 रन की बड़ी जीत हासिल हुई थी।
आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तारीफ में गांगुली ने पढ़े कसीदे
4 of 6
सौरव गांगुली
- फोटो : Cricket Country
गांगुली ने बंगाल के पूर्व गेंदबाज शिव शंकर पॉल की क्रिकेट अकेडमी के लांच पर मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि 'मैंने कभी भी इस तरह दो ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाजों को इस तरह कोहराम मचाते हुए नहीं देखा। वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।'
विज्ञापन
आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तारीफ में गांगुली ने पढ़े कसीदे
5 of 6
सौरव गांगुली
- फोटो : getty
गांगुली ने सीरीज शुरु होने से पहले उम्मी जताई थी कि भारत चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 4-0 से जीतेगी, लेकिन भारतीय टीम सीरीज का पहला टेस्ट मैच हार चुकी है और दुसरे मैच में भी मजबूत स्थिति पर पहुंच चुकी है।
आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तारीफ में गांगुली ने पढ़े कसीदे
6 of 6
- फोटो : ESPN
बता दें कि भारत को पहली पारी में 189 रन पर सिमट बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 237 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 48 रन की हो गई है।