फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगुली के साथ अपने रिश्ते पर बोले रवि शास्त्री, कहा- जो नहीं समझते उनकी परवाह नहीं

Sun, 15 Dec 2019 07:55 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सौरव गांगुली-रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ अपने रिश्ते को लेकर बयान दिया है। शास्त्री ने कहा कि वह सौरभ गांगुली की काफी इज्जत करते हैं और जो उनके रिश्तों पर सवाल उठाते हैं, उनकी उन्हें कोई परवाह नहीं। पिछले सप्ताह गांगुली ने शास्त्री के साथ मतभेदों की अटकलों को कोरी अफवाह बताया था।
विज्ञापन

2 of 4
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
शास्त्री ने इंडिया टुडे के कार्यक्रम में कहा कि जहां तक सौरभ-शास्त्री की बात है तो यह मीडिया के लिए चाट और भेलपुरी की तरह मिर्च मसाला है। भारतीय कोच ने कहा कि उन्होंने (गांगुली) क्रिकेटर के तौर पर जो कुछ किया है मैं उसका काफी सम्मान करता हूं। उन्होंने सट्टेबाजी प्रकरण के बाद भारतीय क्रिकेट की कमान सबसे मुश्किल समय में संभाली। 
विज्ञापन

3 of 4
सौरव गांगुली-रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
आपको वापसी के लिए लोगों का भारोसा चाहिए होता है और मैं उसका सम्मान करता हूं। और अगर कोई इसका सम्मान नहीं करता है तो मुझे उसकी कोई परवाह नहीं। शास्त्री और गांगुली के बीच मतभेद 2016 में सार्वजनिक हुए थे जब शास्त्री ने कोच के पद के लिए आवेदन किया था और गांगुली उस समय क्रिकेट सलाहकार समिति में थे जिसने अनिल कुंबले को चुना था।

 
विज्ञापन

4 of 4
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
शास्त्री ने बिना किसी लोकतांत्रिक तरीके से तीन साल तक बोर्ड के संचालन के बाद गांगुली के अध्यक्ष बनने को ‘शानदार’ करार दिया। उन्होंने कहा कि शानदार (गांगुली का अध्यक्ष बनना)। सबसे पहले मैं इस बात को लेकर रोमांचित हूं कि बीसीसीआई फिर से अस्तित्व में है। हम तीन साल तक बीसीसीआई के बिना खेले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें