फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के गेंदबाज ने कहा-कभी भी कर सकता हूं वार्नर का शिकार 

Thu, 21 Sep 2017 01:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 8
डेविड वॉर्नर
टीम इंडिया के युवा गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। कुलदीप को लेकर कंगारू बल्लेबाज परेशान हैं और उन्हें ध्यान में रखकर मैच से पहले अभ्यास कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी सलाहकार हर वेन्यू पर अभ्यास के लिए स्थानीय चाइनामैन स्पिनर्स की मदद ले रहे हैं। ऐसे में कुलदीप का मानना है कि वो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और टीम के उपकप्तान डेविड वार्नर का शिकार किसी भी समय कर सकते हैं। कुलदीप का मानना है कि वार्नर उनके सामने दबाव में आ जाते हैं। 

 
विज्ञापन

टीम इंडिया के गेंदबाज ने कहा-कभी भी कर सकता हूं वार्नर का शिकार 

2 of 8
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
22 वर्षीय कुलदीप ने धर्मशाला में अपने डेब्यू टेस्ट में उन्हें आउट किया था। और अब वनडे सीरीज के पहले मैच में भी उन्हें अपना शिकार बनाया था। कुलदीप का कहना है कि उन्हें वार्नर के सामने गेंदबाजी करने में कोई दबाव महसूस नहीं होता। कुलदीप ने बुधवार को कहा, मुझे लगता है कि मेरे सामने बल्लेबाजी करते में बहुत दबाव में दिखते हैं ऐसे में मुझे महसूस होता है कि मैं उन्हें कभी भी आउट कर सकता हूं। वहीं दूसरी तरह मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं होता है। मुझे उनके सामने गेंदबाजी करने में मजा आता है। मैं हमेशा उन्हें आउट करने की योजना बनाता हूं। यादव ने आगे कहा, अगर आप किसी खिलाड़ी पर हावी हो तो आप उसे जल्दी आउट करने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन

टीम इंडिया के गेंदबाज ने कहा-कभी भी कर सकता हूं वार्नर का शिकार 

3 of 8
स्टीव स्मिथ - फोटो : icc
वहीं दूसरी तरफ कुलदीप ने कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ को आउट करने को सबसे मुश्किल बताया। कुलदीप ने कहा, मैंने टेस्ट मैच के दौरान देखा वो आपको सही तरह पढ़ते हैं। उन्हें सिंग्ल्स चुराने का आईडिया है। वो मेरे खिलाफ लेग स्टंप के बाहर बेहद आसानी से खेलते हैं।

टीम इंडिया के गेंदबाज ने कहा-कभी भी कर सकता हूं वार्नर का शिकार 

4 of 8
kuldeep
कुलदीप ने चहल के साथ गेंदबाजी करने के अनुभव के बारे में कहा, पारंपरिक लेग स्पिनर केवल एक-दो वेरिएशन के साथ गेंदबाजी कर सकता है लेकिन कलाई से गेंदबाजी करने वाला स्पिनर बल्लेबाज को कई तरह से फंसा सकता है। टीम में एक और कलाई के स्पिनर का होना अच्छा है। मैं और चहल दोनों ही आक्रामक मिजाज के गेंदबाज हैं ऐसें में दोनों के विकेट लेने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं। 
विज्ञापन

टीम इंडिया के गेंदबाज ने कहा-कभी भी कर सकता हूं वार्नर का शिकार 

5 of 8
कुलदीप यादव
कुलदीप ने आगे कहा, ये मेरे साथ पहली बार हो रहा है कि मैं दूसरे छोर पर किसी और रिस्ट स्पिनर के साथ गेंदबाजी कर रहा हूं। दूसरी तरह हमेशा एक पारंपरिक स्पिनर होता था।रणजी ट्रॉफी में भी मैने पियूष चावला के साथ गेंदबाजी की। वो भी पारंपिरक लेग स्पिनर थे। सीनियर होने के कारण मुझे रणजी में कम मौके मिलते थे। 
विज्ञापन

टीम इंडिया के गेंदबाज ने कहा-कभी भी कर सकता हूं वार्नर का शिकार 

6 of 8
कुलदीप यादव
कुलदीप साल 2014 में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए मुंबई के खिलाफ मैच में सुर्खियों में आए थे। कुलदीप ने बताया कि जब वो केकेआर मे आए तब टीम को सुनील नरेन, शाकिब अल हसन और पीयूष चावला और ब्रैड हॉग जैसे गेंदबाज थे। वो मेरे लिए एक अच्छा लर्निंग एक्सपीरियंस था। लेकिन पीयूष चावला के आसपास होने के कारण उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। लेकिन वो ये भी मानते हैं कि उनसे उन्हें सीखने को बहुत कुछ मिला। कुलदीप ने कहा, मैं रणजी के समय से पीयूष भाई के साथ खेल रहा हूं। आपका सीनियर खिलाड़ी आपको सपोर्ट करे ये अच्छा होता है। मैंने गेंदबाजी को लेकर उनके साथ बहुत सारी चर्चा की है। इन तीन से चार सालों में सीखने का अच्छा अनुभव रहा। 
विज्ञापन

टीम इंडिया के गेंदबाज ने कहा-कभी भी कर सकता हूं वार्नर का शिकार 

7 of 8
Yuzvendra Chahal
कुलदीप ने आगे कहा, जब आप अंडर-19 क्रिकेट से सीनियर क्रिकेट में आते हो तो आपको किसी सीनियर खिलाड़ी के समर्थन की जरूरत होती है जो आपको ये बताता है कि विभिन्न स्थितियों का सामना कैसे करते हैं। जैसा कि पीयूष भाई ने मेरा किया। कुलदीप ने कहा, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जड़ेजा की अनुपस्थिति में चहल के साथ जिम्मेदारी निभा रहा हूं। दो युवा स्पिनर्स के कंधों पर बहुत सारी जिम्मेदारी आ गई है। हमसे सबको बहुत आशाएं हैं। कोई दिन ऐसा भी होगा जब हमें विकेट भी नहीं मिलेंगे। हमारे पास अनुभव हासिल करने का ये अच्छा मौका है। भविष्य में यदि ऐसी स्थितियां बनती हैं तो हमारे लिए उनका सामना करना आसाना हो जाएगा। हमारे पास सीरीज दर सीरीज अनुभव हासिल करने का ये अच्छा मौका है। 
विज्ञापन

टीम इंडिया के गेंदबाज ने कहा-कभी भी कर सकता हूं वार्नर का शिकार 

8 of 8
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS
हार्दिक पांड्या के शानदार प्रदर्शन से टीम को स्टेबिलिटी हासिल करने के बारे में कुलदीप ने कहा, टीम में एक बॉलिंग ऑलराउंडर का होना बेहद जरूरी है जो बॉलिंग और बैटिंग दोनों कर सके। पांड्या ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय मैच का पांसा पलट सकते हैं। वो खुलकर खेलते हैं और मैच का मोमेंटम बदल डालते हैं। उनके जैसे खिलाड़ी का टीम में होना बड़ी बात है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें