फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: KXIP के दो फ्लॉप खिलाड़ियों ने खेली आतिशी पारी, अब कप्तान राहुल के लिए कही ये बात

Sat, 28 Nov 2020 08:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
केएल राहुल का मीम - फोटो : Social media
आईपीएल 2020 में भाग लेने वाले कई खिलाड़ी शुक्रवार को अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीमों से खेलते नजर आए। इस दौरान कई खिलाड़ी सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे और लोगों ने आईपीएल की उनकी टीमों और कप्तानों को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसमें सबसे ज्यादा ट्रोल होने वालों में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम और उसके कप्तान केेएल राहुल थे। यहां तक कि राहुल को तो उनके बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर और अपने खिलाड़ियों ने ही ट्रोल कर दिया।  
विज्ञापन

2 of 4
केएल राहुल - फोटो : twitter@IPL
दरअसल राहुल की टीम के दो खिलाड़ी ऐसे थे जो आईपीएल में तो फ्लॉप रहे लेकिन अपनी देश की तरफ से खेलते हुए वे बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए और टीम के लिए मैच जिताऊ पारियां खेली। इसमें एक ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल थे और दूसरे न्यूजीलैंड के जेम्स नीशम।
विज्ञापन

3 of 4
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : @IPL
मैक्सवेल ने जहां राहुल के सामने ही ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए 19 गेंदों में 45 रन बनाए वहीं नीशम ने न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए 24 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेली। जबकि दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन आईपीएल में बेहद निराशाजनक था। नीशाम ने जहां पांच मैचों में सिर्फ 19 रन बनाए थे वहीं मैक्सवेल ने 13 मुकाबलों में 108 रन। 
विज्ञापन

4 of 4
पंजाब बनाम हैदराबाद - फोटो : PTI
हालांकि मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने ट्वीटर पर बने मीम्स को शेयर करते हुए चुटकी ली। नीशम ने तो राहुल की एक तस्वीर शेयर कर मैक्सवेल को टैग कर मजे लिए तो वहीं मैक्सवेल ने उसपर रिप्लाई करते हुए लिखा कि उन्होंने मैच के दौरान राहुल से माफी मांगी थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें